Connect with us

खबर सक्ती ...

सुरक्षित आहार अभियान के बीच उठे सवाल, दीपावली पर मिठाइयों की बिक्री को लेकर लोगों में नाराजगी ..

Published

on

खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, होटल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी; लोगों ने अभियान की निष्पक्षता और प्रभावी कार्रवाई पर उठाए सवाल ..

सक्ती, जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा ‘सुरक्षित आहार हमारा अधिकार’ अभियान के तहत 15 दिवसीय विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। हालांकि, इस अभियान के बीच लोगों ने इसकी प्रभावशीलता और कार्रवाई की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए हैं।

लोगों का कहना है कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार के दौरान जिले में फुटपाथों से लेकर होटलों तक विभिन्न प्रकार की मिठाइयों एवं खाद्य सामग्री की बड़े पैमाने पर बिक्री की गई। ऐसे में त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच और अनियमितताओं पर कार्रवाई को लेकर विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सघन अभियान के बावजूद अब तक किसी होटल संचालक के खिलाफ ठोस कार्रवाई होते हुए दिखाई नहीं दी है और न ही किसी प्रकार की गंभीर अनियमितता सामने आने की जानकारी सार्वजनिक हुई है।

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि अभियान के दौरान कुछ चुनिंदा होटल एवं प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर औपचारिकता पूरी की जा रही है, जबकि अन्य प्रतिष्ठानों की जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उनका कहना है कि यदि वास्तव में निष्पक्ष एवं व्यापक स्तर पर जांच की जाए तो खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और संभावित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। लोगों ने मांग की है कि विभाग केवल नमूने लेने और नोटिस जारी करने तक सीमित न रहे, बल्कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित करे।

इन प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने ..

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपसंचालक पूजा अग्रवाल एवं अभिहित अधिकारी एहसान तिग्गा के दिशा-निर्देशानुसार 18 नवंबर को श्याम स्वीट्स, बीरभाठा चौक मालखरौदा से बूंदी लड्डू का नमूना लिया गया।

इसी प्रकार 19 नवंबर को साहू होटल बाराद्वार से बेसन लड्डू, मिल्क केक एवं कलाकंद तथा मनप्रीत ढाबा, एनएच स्थित ग्राम डोंगिया से वेज ग्रेवी का नमूना लिया गया।

25 नवंबर को राजेश होटल, खरसिया रोड सक्ती से बूंदी लड्डू तथा यादव होटल ग्राम डड़ाई से पेड़ा एवं रसगुल्ला के नमूने लिए गए। वहीं, 26 नवंबर को कंचनपुर आंगनबाड़ी केंद्र से चार प्रकार के रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित खाद्य प्रतिष्ठानों एवं केंद्र को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

जांच रिपोर्ट और कार्रवाई पर टिकी लोगों की नजर –

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग ने आम नागरिकों से पैक्ड खाद्य पदार्थ खरीदते समय पैकेट पर अंकित बैच नंबर, निर्माण तिथि एवं अवसान तिथि की जांच करने तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का ही उपयोग करने की अपील की है।

अब देखना होगा कि अभियान के तहत लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट में क्या सामने आता है और यदि किसी प्रतिष्ठान में अनियमितता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है। लोगों का कहना है कि अभियान की वास्तविक सफलता तभी मानी जाएगी, जब जांच निष्पक्ष हो, रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हो।

Latest

खबर सक्ती ...1 मिनट ago

सक्ती जिले की गौण खनिज खदानों का ड्रोन से सर्वेक्षण ..

तीन दिनों तक चला सर्वे कार्य, डोलोमाइट, चूना पत्थर और चिमनी ईंट की खदानों का किया गया निरीक्षण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...15 मिनट ago

सुरक्षित आहार अभियान के बीच उठे सवाल, दीपावली पर मिठाइयों की बिक्री को लेकर लोगों में नाराजगी ..

खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, होटल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी; लोगों ने अभियान की निष्पक्षता और प्रभावी...

खबर सक्ती ...24 मिनट ago

सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने गृह ग्राम मसनियाखुर्द में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का किया शुभारंभ ..

सेवा सहकारी समिति मसनियाखुर्द में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों में दिखा उत्साह .. सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

बडी खबर: सक्ती में मेले की राजनीति पर लगा विराम, बुधवारी बाजार में नहीं लगेगा दूसरा मेला ..

प्रशासन का बड़ा फैसला, स्टेशन रोड पर ही लगेगा रौताही मेला; दो मेलों को लेकर असमंजस में चल रहे नगरवासियों...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending