खबर सक्ती ...
चंद्रपुर की उठाईगिरी का अंबिकापुर में खुला राज, शातिर नट गिरफ्तार, मोटरसाइकिल की डिक्की से उड़ाए थे 96 हजार ..

चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर टीम सक्ती की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद; सक्ती में महिला से चेन झपटमारी भी कबूली ..
सक्ती, चंद्रपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल की डिक्की से 96 हजार रुपये की उठाईगिरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर टीम सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। इसके अलावा उसने सक्ती शहर में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटमारी करने की बात भी कबूल की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 3 नवंबर 2026 को थाना चंद्रपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 नवंबर को वह जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शाखा चंद्रपुर से एक लाख रुपये निकालकर घर जा रहा था। उसने 96 हजार रुपये काले रंग की पन्नी में रखकर अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे थे, जबकि चार हजार रुपये अपनी जेब में रख लिए थे।
रास्ते में लटेसरा स्थित माधव मेडिकल के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर वह दवाई लेने चला गया। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल की डिक्की खुली मिली और उसमें रखे 96 हजार रुपये गायब थे। शिकायत पर थाना चंद्रपुर में अपराध क्रमांक 125/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, अंबिकापुर से आरोपी गिरफ्तार –

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चंद्रपुर/डभरा के मार्गदर्शन में चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम ने तत्काल जांच शुरू की।
टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले शातिर नट अंबिकापुर क्षेत्र में देखे गए हैं, जहां वे किसी अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर थाना चंद्रपुर प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक राहुल बाजपेयी एवं साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक समीर डुंगडुंग के नेतृत्व में आरक्षक फारूक खान, अलेक्सिस मिंज और गोपाल साहू की संयुक्त टीम अंबिकापुर रवाना की गई। टीम ने आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाकर मंजय नट को गिरफ्तार कर लिया।
सक्ती में महिला की सोने की चेन झपटमारी करना भी स्वीकारा –
पुलिस पूछताछ में आरोपी मंजय नट पिता कान्हाराम नट, उम्र 34 वर्ष, निवासी दीवानपुर, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर ने अपने साथी के साथ मिलकर चंद्रपुर के लटेसरा स्थित माधव मेडिकल के पास प्रार्थी की मोटरसाइकिल की डिक्की से 96 हजार रुपये की उठाईगिरी करना स्वीकार किया।
आरोपी ने सितंबर 2025 में सक्ती शहर में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटमारी करने की बात भी कबूल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध इससे पहले मध्यप्रदेश एवं ओडिशा में चोरी और लूट के मामले भी दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों एवं उसके साथी की भूमिका के संबंध में भी जांच कर रही है।
चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर टीम सक्ती पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से उठाईगिरी के मामले का खुलासा करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी एवं उठाईगिरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...4 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















