Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर की अध्यक्षता में आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित छात्रावास व आश्रमों के अधीक्षक, एसडीओ एवं ठेकेदार की समीक्षा बैठक सम्प्पन्न ..

Published

on

जांजगीर-चांपा, 22 अप्रैल 2023 को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित छात्रावास, आश्रमों के अधीक्षक, एसडीओ, ठेकेदार की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्माण छात्रावास, आश्रम भवनों का लघु निर्माण, मरम्मत संबंधी, छात्रावास व आश्रमों में स्वीकृत प्रवेशित सीट की संख्या से संबंधित जानकारी, शिक्षा सत्र में 2023-24 में स्वीकृत सीट में संपूर्ण प्रवेश संबंधी कार्ययोजना, छात्रावास व आश्रमों में निरीक्षण की स्थिति तथा वनाधिकार के तहत वितरित पट्टों एवं ऑनलाइन एंट्री से संबंधित विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने छात्रावास व आश्रमों में सभी जगह सीएफएल लाईट लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्रावास अथवा आश्रमों में खुला तार लटकता नहीं पाये जाने चाहिए, स्विच टूटे फूटे नहीं होने चाहिए। सामान पड़े हुए नहीं मिलना चाहिए। छात्रावास में फर्जी दर्ज संख्या एवं फर्जी उपस्थिति नहीं दर्शाने के सख्त निर्देश सभी अधीक्षक और अधीक्षिकाओं को दिये ।

कलेक्टर ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 शुरू होने के पहले सभी छात्रावास अथवा आश्रमों के सैप्टिक टैंक, नल , वायर , खिड़की दरवाजे आदि ठीक कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा छात्रावासी बच्चों को बेसिक लाईफ सिखाना है। प्रत्येक छात्रावास अथवा आश्रमों में लाइब्रेरी संचालित करते हुए बच्चों से संबंधित पुस्तकें, हरी पोर्टर की कहानी, सामान्यज्ञान की पुस्तकें, देश विदेश की पुस्तकें, छत्तीसगढ़ी और हिंदी के र कहानीकार और लेखकों के किताबें रखने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने सभी छात्रावास व आश्रमों में, मध्यान्ह भोजन आदि भी गैस सिलेंडर से ही बनाने के निर्देश दिये किसी भी छात्रावास में लकड़ी से भोजन या खाना बनाते पाये गये अथवा धुंआ निकलता पाया गया इस स्थिति में सख्त कार्यवाही की जाएगी। छात्रावास अधीक्षक, अधीक्षिकाओं की अगली बैठक मई के शुरू या अंतिम सप्ताह में आयोजित किये जाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये। उक्त बैठक तक सभी निर्देशों का पालन समयावधि में किये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने अधीक्षकों को मनरेगा से संपर्क कर जमीन का समतलीकरण, खेल मैदान, पोषण वाटिका, सीवरेज आदि कार्य कराने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने छात्रवृत्ति अंतर्गत जिले में 400 बच्चों का आधार सीडिंग नहीं होना पाया गया। जिसे तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। वनाधिकार के ऑनलाइन डिजिटाइजेशन की समीक्षा की गई। उन्होंने अकलतरा व बलौदा में विकासखंडवार सरपंच, पटवारी, बीटगार्ड एवं एसडीओ की उपस्थिति में वर्कशॉप दिनांक 05 से 10 मई के मध्य आयोजित करने के निर्देश दिये गये। पूर्व में वितरित पट्टे के उपलब्ध दस्तावेजों की जांच करने की निर्देश भी दिये गये। समक्ष में इंजीनियर एवं एसडीओ को तत्काल छात्रावास व आश्रमों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। 15 मई तक सभी निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश ठेकेदारों को दिये गये। कलेक्टर द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के छात्रावास व आश्रमों के प्रत्येक अधीक्षक व अधीक्षकाओं से उनके संस्था में निर्माण कार्य एवं अन्य विषयों पर समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, एच के सिंह उइके, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, संजय सिंह, सहायक संचालक, आर पी साहू क्षेत्र संयोजक एस पी खरे, सहायक लेखा अधिकारी एसडीओ. इंजीनियर निर्माण ठेकेदार एवं जांजगीर-चांपा जिले में संचालित छात्रावास व आश्रमों के अधीक्षक, अधीक्षिका संबंधित शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ , एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

महानदी की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले—जल संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन ..

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में सपत्नीक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना , महानदी छत्तीसगढ़ की आस्था,...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला .....

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कल 15 अक्टूबर को होगी बैठक ..

सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभियान की दी जाएगी जानकारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

जनगणना-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति, 28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण ..

जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की जानकारी .. सक्ती, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

श्रमिकों के लिए जरूरी खबर: ई-केवाईसी नहीं कराया तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ! ..

ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, आधार कार्ड से नाम और जन्मतिथि का मिलान कराना अनिवार्य .. सक्ती, श्रम विभाग में...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

रबी सीजन से पहले उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था पर कृषि विभाग की तैयारी तेज ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में अधिकारियों को मिला एफएफएस प्रणाली का प्रशिक्षण, दलहन-तिलहन की खेती को...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

त्योहारों से पहले छोटे व्यापारियों को राहत, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने बांटे चिल्लर सिक्के ..

जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव की पहल से दुकानदारों को मिलेगी लेन-देन में सहूलियत, सामाजिक सरोकारों के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा सेतु केंद्र से उत्तरी बाई को मिला आय प्रमाण पत्र, त्वरित कार्रवाई से हुई समय की बचत ..

सरल प्रक्रिया और कर्मचारियों के सहयोग से मिली राहत, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार .. सक्ती,...

खबर पाली2 दिन ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending