Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने किया हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, नगर पंचायत, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण ..

Published

on

कलेक्टर ने धन्वंतरी मेडिकल स्टोर राहौद को मेन रोड में शिफ्ट करने के दिए निर्देश ,

गौरवपथ राहौद और बिलारी चौक सड़क का निरीक्षण कर सुधार हेतु स्टीमेट बनाने के दिए निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज राहौद के धन्वंतरी मेडिकल स्टोर, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, नगर पंचायत राहौद में प्रगतिरत निर्माण कार्य, बिलारी रोड चौक सड़क एवं गौरवपथ का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नगर पंचायत राहौद में चल रहे नगर पंचायत भवन के निर्माण कार्याे की प्रगति का जायजा लिया और उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और तेजी से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रहौद में संचालित धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का अवलोकन किया। उन्होंने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धन्वंतरी मेडिकल स्टोर को मेन रोड में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी चिकित्सक को जेनेरिक दवाई लिखने निर्देशित किया, ताकि आमजन सस्ती दवाई आसानी से खरीद सकें। उन्होंने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार के जरूरी दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने गौरवपथ राहौद एवं बिलारी चौक सड़क का निरीक्षण कर सुधार हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर राहौद के औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ओपीडी कक्ष, प्रसव कक्ष, आईपीडी कक्ष आदि का निरीक्षण किया तथा दवाई की उपलब्धता, आवश्यक मेडिकल उपकरण, पेयजल, बिजली, शौचालय आदि की जानकारी ली। चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, मरीज पंजीयन रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधक को मौसमी बीमारी सहित अधिक आवश्यकता वाले दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं को चिन्हांकित करने एवं ग्रामों में भ्रमण कर गर्भवती माताओं को संस्थागत प्रसव, संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पामगढ़ विकासखंड क्षेत्र के दौरा पर क्षेत्र के किसानों से मुलाकात कर उनकी बातें व समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने किसानों को देवभोग जैसे उन्नत एवं सुगंधित धान की किस्मों की फसल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ये धान की विकसित किस्में हैं जो सामान्य किस्मों की तुलना में काफी बेहतर उत्पादन देती हैं। इन किस्मों में कीट एवं रोग की संभावनाएं भी कम होती है। कलेक्टर न केवल विभागीय बैठकों के माध्यम से खाद-बीज के उठाव पर नजर रख रही हैं अपितु वे सीधे किसानों से संपर्क बनाये हुए हैं। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को हाइटेक कृषि के तकनीकों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने कहा। कलेक्टर ने डोंगिया तालाब में चल रहें कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा वहां बरगद के पौधे का रोपण भी किया। इस अवसर पर तहसीलदार राहौद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पामगढ़, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending