Connect with us

खबर सक्ती ...

कुछ दलों को वे मिलाकर खूब इतराने लगे, और खुद को इंडिया भी आज बतलाने लगे-रमेश सिंघानिया ..

Published

on

भाजपा द्वारा बूथ स्तरीय बैठकों का सिलसिला पूरे विधानसभा में हुआ जारी ..

सक्ती, बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर बैठकों का सिलसिला पूरे विधान सभा क्षेत्र में चल रहा है।भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक लेकर विभिन्न बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर विधान सभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।इसी तारतम्य में 23 जुलाई रविवार को भाजपा के जिला प्रवक्ता और सक्ती नगर मंडल के प्रभारी रमेश सिंघानिया ने बूथ स्तर पर आयोजित बैठकों में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता नगर मंडल के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल और महामंत्री द्वय गोविंद देवांगन तथा अमन डालमिया के नेतृत्व में संगठनात्मक कार्यों में भरपूर रूचि लेकर संगठन के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। अपने सक्ती प्रवास के दौरान उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन की ताकत पर प्रदेश में भाजपा की विजय सुनिश्चित है और हम सरकार बनाऍंगे। उन्होंने केंद्रीय राजनीति की चर्चा करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस के लोग “इंदिरा इज इंडिया” कह कर देश का अपमान करते थे। अब कुछ दलों का गठबंधन खुद को इंडिया कहने लगा हैं। ये भारत देश के एक सौ चालीस करोड़ लोगों का अपमान है। जिस देश में सैकड़ों की संख्या में राजनैतिक दल हैं उनमें कुछ दलों का गठबंधन स्वयं को इंडिया कहने लगे यह अनुचित और आपत्तिजनक है। उन्होंने दो पंक्तियों “कुछ दलों को वे मिलाकर खूब इतराने लगे, और खुद को इंडिया भी आज बतलाने लगे ” के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा कि कूप मंडूक को संसार कुऍं से बड़ा दिखाई नहीं देता।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़24 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending