Connect with us

ख़बर रायपुर

बहुयामी प्रतिभा के धनी थे डॉ. खूबचंद बघेल : मुख्यमंत्री श्री बघेल ..

Published

on

डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ..

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सिविक सेंटर भिलाई स्थित कला मंदिर में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ खूबचंद बघेल बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने देश की आजादी के समय महात्मा गांधी जी के साथ छुआछुत का समाज में विरोध किया। डॉ. बघेल ने छुआछुत पर नाटक लिखकर कलाकार के रूप में काम भी किया। समाज के कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलन्द की। डॉ. खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ के पहले स्वप्नदृष्टा थे। छत्तीसगढ़ के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे एक कुशल संगठक, चिकित्सक, किसानों के हितैषी, सहकारिता आंदोलन के अग्रणी, लेखक और अच्छे कलाकार भी थे।

समारोह में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक डॉ. लाखेशचंद्र मड़रिया को समाज की ओर से माटीपुत्र सम्मान औऱ बी एस पी से सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को तथा समाज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। कुमारी किरण वर्मा, कुमारी यमुना चक्रधारी को नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रेरणा सम्मान 11 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने कर कमलों से डॉ. मढ़रिया को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मानित किया। समारोह में वाद्य संगीत मार्गदर्शिका पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कुमारी प्रांजलि विनायक ने मुख्यमंत्री को खुद के द्वारा बनाये मुख्यमंत्री का फोटो भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समाज के अध्यक्ष कोमल धुरन्धर को भी सेवानिवृत्ति सम्मान प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया। उनकी मां और पत्नी भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहीं। देश की आजादी का समय हमारे राष्ट्र के नवनिर्माण का काल था। उस समय यह प्रश्न था कि एक नए भारत में छत्तीसगढ़ को भारत के नक्शे पर कैसे उभारा जाए। छत्तीसगढ़ के लोगों के जो सवाल हैं उनका समाधान कैसे ढूंढा जाए। डॉ. खूबचंद बघेल ने कहा कि इन सभी सवालों का एक ही समाधान है और वह यह कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बने। छत्तीसगढ़ बनने में कई महापुरुषों ने अपना योगदान दिया और हमें आज यह नया राज्य मिला है। राज्य बनने के बाद हमारे पुरखों की जो उम्मीदें थी हम उन्हीं उम्मीदों को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की जड़ता को सुधारने के लिए कोई न कोई सामने आता है, जो काम करता है समाज में उसको याद किया जाता है। डॉ खूबचन्द बघेल भी ऐसे व्यक्तिव में से एक है। उन्होंने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को जगाने का काम किया। उनका सोच बहुत विस्तृत था। छत्तीसगढ़ राज्य की सोच भी इसमें शामिल रहा। आज छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़ियों को सही मायने में राज्य बनने का अहसास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शराब बंदी समाजिक जागरूकता से ही सम्भव हो सकता है। अन्य नशाबंदी के लिए भी प्रयास होना चाहिए।

समारोह के विशिष्ठ अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाजिक संगठन के माध्यम से हर क्षेत्र में हस्तक्षेप किया जा सकता है। समाज को दिशा देने का काम सभी क्षेत्रों में होना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचन्द बघेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए बातों को नई पीढ़ी को हस्तांतरित करना है। सांसद विजय बघेल ने डॉ बघेल के स्वप्न के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में सभी का आह्वान किया। विधायक देवेन्द्र यादव ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक अरूण वोरा, महापौर भिलाई नीरज पाल, महापौर रिसाली श्रीमती शशि सिन्हा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, पूर्व महापौर भिलाई सुश्री नीता लोधी सहित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 बडी खबर: अकलतरा में ISI लिंक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद सक्ती पुलिस अलर्ट , सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी ..

🚨 एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर सक्ती में सुरक्षा सख्त, रेलवे स्टेशन, होटल-लॉज और सार्वजनिक स्थलों पर चला सघन...

खबर बीजापुर ..2 दिन ago

डीजल संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, विधायक के नेतृत्व में निकली सैकड़ों ट्रैक्टरों की रैली ..

जिले में डीजल किल्लत से ठप खेती-किसानी, किसानों संग सड़क पर उतरे विधायक; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन .. बीजापुर, मानसून...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि का हुआ भुगतान ..

जिले के 85,391 किसानों के खाते में 17 करोड़ 08 लाख रुपये हस्तांतरित .. सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती, अनियमितता मिलने पर मेसर्स कमल सेल्स का विक्रय प्रतिबंधित ..

खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली पर होगी कार्रवाई, किसानों से शिकायत करने की अपील .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आवास प्लस 2.0, 2024 के अंतर्गत पात्रता-अपात्रता मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..

24 जून की विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी का विशेष अभियान शुरू ..

30 जून तक अभिलेख सत्यापन एवं संशोधन कराने की अपील .. सक्ती, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending