Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

अपर कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

Published

on

जनहित के कार्याें को प्राथमिकता से करें पूर्ण – अपर कलेक्टर ,

समय-सीमा के लंबित प्रकरणों को तेजी से निराकरण करने के दिए निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, 25 जुलाई 2023 को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। अपर कलेक्टर ने विभागीय कामकाज सहित विभिन्न विभागों में समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय सीमा मे प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें।

अपर कलेक्टर ने जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री स्कूल जतन के कार्यों की समीक्षा करते हुए भवन निर्माण प्रारम्भ, अप्रारंभ तथा पूर्ण – अपूर्ण स्थितियों कि समीक्षा की। इसके साथ उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल व अन्य स्कूलों में भवनों के मरम्मत व सुधार की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही अपर कलेक्टर ने मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणाओं को संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 1 से 13 अगस्त 2023 तक आयोजित किये जा रहे वजन त्यौहार के समीक्षा करते हुए कहा कि वजन त्योहार 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण स्तर के आकलन हेतु समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करते हुये पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है। जिसके संचालन के लिए विभिन्न स्तर पर समितियों का गठन किया जायेगा अतः संबंधित विभागीय तैयारियां सुनिश्चित करें।

अपर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से समय सीमा के बाहर के लंबित प्रकरण, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, ई-कोर्ट के प्रकरण सहित अन्य राजस्व कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए समय सीमा में जल्द निराकरण करने निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक, पीएम आवास, पीडीएस, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, सड़क निर्माण, धन्वन्तरी योजना, आगामी विधानसभा निर्वाचन, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, सुपोषण योजना की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्योति पटेल सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली3 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending