Connect with us

खबर रायगढ़

सुघ्घर पढ़वईया योजना: जिले के दो स्कूल प्लेटिनम एवं सिल्वर अवार्ड के लिए हुए नामित ..

Published

on

दोनों स्कूल स्वतंत्रता दिवस में राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित ,

कलेक्टर के मार्गदर्शन में शिक्षा सुदृढ़ीकरण के लिए हो रहा कार्य ..

रायगढ़, 25 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के सभी शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में उनकी प्रतिभा के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए सुघ्घर पढ़वईया योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत बच्चों में कौशल विकसित करने पर उत्कृष्ट विद्यालयों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया जाता है। इसी कड़ी में विकासखण्ड रायगढ़ के प्राथमिक शाला भदरापाली संकुल बायंग को प्लेटिनम अवार्ड एवं प्राथमिक शाला परसाडीपा संकुल डोंगीतराई को सिल्वर अवार्ड हेतु नामित किया गया है। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उक्त दोनों स्कूलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। स्कूलों के सभी शिक्षकों को साथ मिलकर स्कूल के सभी विद्यार्थियों में अकादमिक कौशल विकसित करने हेतु कार्य किया जा रहा है। इसी का प्रत्यक्ष परिणाम सामने आया और इन दोनों स्कूलों को प्लेटिनम एवं सिल्वर अवार्ड हेतु नामित किया गया है। जो रायगढ़ जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर उपलब्धि है। कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश में जिले के अन्य शालाओं में भी शिक्षा सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य किया जा रहा है।

सुघ्घर पढ़वईया योजना का उद्देश्य स्वप्रेरणा से अच्छे कार्य एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है। उन्हें देखकर और भी शिक्षक अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकेंगे। यह योजना राज्य के सभी शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों के लिए है। योजना में शामिल होने के लिए स्कूल को वेब-पोर्टल पर आवेदन करना होगा। स्कूलों की प्रतिस्पर्धा एक दूसरे से नहीं बल्कि स्वयं से ही है। स्कूलों के सभी शिक्षकों को साथ मिलकर स्कूल के सभी विद्यार्थियों में अकादमिक कौशल विकसित करना है। जिन स्कूलों को प्रमाण पत्र मिलेगा, उस स्कूल में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र मिलेगा। प्रमाणीकरण की घोषणा थर्ड-पार्टी आंकलन के तत्काल बाद वेब-पोर्टल पर की जाती है।

2 स्कूल राज्य स्तर में होंगे सम्मानित –

रायगढ़ जिले के सात विकासखण्ड धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, तमनार, रायगढ़, खरसिया एवं पुसौर में से 35 शाला का थर्ड पार्टी द्वारा आकलन किया गया। जिसमें 2 शाला अवार्ड हेतु नामित किए गए। जिसमें विकासखण्ड रायगढ़ के प्राथमिक शाला भदरापाली को प्लेटिनम अवार्ड एवं प्राथमिक शाला परसाडीपा को सिल्वर अवार्ड हेतु नामित किया गया है। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उक्त दोनों स्कूलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

♦️ राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला ..

♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

♦️ शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति ..

♦️ शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति, सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

♦️ विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा ..

♦️ 1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू होगी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटी...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

🔸 बड़ी खबर: निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित, सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट बंद ..

🔸 बिलासपुर-उरगा निर्माणाधीन हाईवे पर सीसीटीवी निगरानी, अनधिकृत प्रवेश पर होगी कानूनी कार्रवाई .. रायपुर, 30 जून 2026। भारतमाला परियोजना...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

♦️ सक्ती जिले के तीन मृतकों के परिजनों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत ..

♦️ तालाब में डूबने और सर्पदंश से हुई मौत के मामलों में शासन ने जारी की 4-4 लाख रुपये की...

खबर सूरजपुर ..5 घंटे ago

🔸 युवा नेतृत्व पर भाजपा का भरोसा, संस्कार अग्रवाल को डीएलपी रायपुर संभाग का सह प्रभारी बनाया गया ..

🔸 सरल डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाभियान की अहम जिम्मेदारी, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण दिलाने का दायित्व .....

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

♦️खरीफ 2026 में किसानों को बड़ी राहत, पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया खाद ..

♦️यूरिया वितरण में किस्त व्यवस्था खत्म, 2025 के बराबर मिलेगी खाद की पूरी पात्रता .. सक्ती, खरीफ मौसम 2026 में...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

♦️जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 17 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ..

♦️ साप्ताहिक जनदर्शन में आवास, भूमि, सीमांकन व बोर खनन से जुड़े आवेदन पहुंचे, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

♦️ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर सख्त, सीएम हेल्पलाइन व सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश ..

♦️ खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने व अवैध विक्रेताओं पर कार्रवाई के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending