ख़बर रायपुर
मुख्यमंत्री से राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेन्द्र वर्मा पर शोध करने वाली पहली शोधार्थी चन्दन बाला ने की सौजन्य मुलाकात ..

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा पर शोध करने वाली शोधार्थी सुश्री चंदन बाला ने सौजन्य मुलाकात की। सुश्री बाला ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह डॉ. नरेंद्र देव वर्मा पर शोध करने वाली पहली शोधार्थी हैं । मुख्यमंत्री ने सुश्री बाला को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । बतौर शोधार्थी सुश्री बाला के डॉ. नरेंद्र वर्मा के जीवन और राज्यगीत से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ को समर्पित कई खूबसूरत गीत लिखे गए हैं परन्तु ‘अरपा पैरी के धार’ जैसी कोई रचना नहीं, जो राज्य के सम्पूर्ण वैभव एवँ सुंदरता को व्यक्त कर सके । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि यही कारण है कि जब मैंने अरपा पैरी के धार को राज्यगीत बनाने की घोषणा की तो सभी ने एक स्वर से इसका समर्थन किया ।
सुश्री बाला ने बताया कि वे शासकीय दुधाधारी बजरंग कन्या महाविद्यालय, रायपुर में डॉ. सविता मिश्रा के अधीन अपना शोध कार्य कर रही हैं । इस अवसर सुश्री बाला के पिता मनहरण लाल साहू और माता श्रीमती बीनू साहू भी उपस्थित रहे ।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login