Connect with us

खबर बिलासपुर

मतदाताओं को जागरूक करने शहर में निकली साइकिल रैली ..

Published

on

कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी, स्वयं साइकिल चलाकर युवाओं का किया उत्साहवर्धन ..

बिलासपुर, 2 अगस्त 2023 को प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य आज से शुरू हो गया है। मतदाता सूची में सभी पात्र लोगों के नाम जुड़वाने एवं शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने शहर में आज साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं साइकिल चलाकर रैली का नेतृत्व किया और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। यह रैली देवकीनंदन कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला से प्रारंभ होकर शासकीय जेपी वर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाप्त हुई। इस रैली में नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी अजय अग्रवाल, जिला आईकान क्रिकेट खिलाड़ी कु. शिवि पाण्डेय, दिव्यांग आइकॉन लोक कलाकार लीलाधर भांगे एवं अधिकारी-कर्मचारी सहित विभिन्न स्कूलों के एनएसएस के विद्यार्थियों, युवा मतदाता, शिक्षक-शिक्षिकाएं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, स्वसहायता समूह की महिलाएं, तृतीय लिंग समुदाय के लोगों नेे भी भाग लिया।
रैली के पश्चात् आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने कहा कि 2 अगस्त से द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो रहा है। ऐसे व्यक्ति जो 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने ना पाए। बिलासपुर जिले में मतदान का प्रतिशत लगभग 66 प्रतिशत है, जो कि बहुत कम है। इसे शत-प्रतिशत करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी शैक्षणिक संस्थाएं यह सुनिश्चित करें कि जो भी विद्यार्थी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वो मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। साथ ही जिले के आदर्श आइकॉन, सामाजिक संगठन एवं तृतीय लिंग समुदाय भी इस कार्य में अपनी अधिक से अधिक सहभागिता निभाएं। आप सभी लोगों के प्रयासों से हम अवश्य शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।

कार्यक्रम में कलेक्टर ने सभी युवाओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने कहा कि जो भी युवा वर्तमान में अपना 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। बिलासपुर जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पाने के लिए आप सबकी भागीदारी आवश्यक है। इसलिए आप अपना वोट देकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी अजय अग्रवाल ने स्वीप के तहत शत-प्रतिशत मतदान-बिलासपुर का अभिमान के लिए निकाली गई साइकिल रैली में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ललिता भगत, एनएनएस प्रभारी मनोज सिन्हा, स्वीप प्रभारी ओम पांडेय एवं प्राचार्य निराला उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending