Connect with us

ख़बर रायपुर

ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) की महासमुंद एवं गरियाबंद जिला इकाई गठित ..

Published

on

सरिता सिंह बनी गरियाबंद जिला संयोजिका, पूजा साईंरानी महासमुंद जिला संयोजिका, सुशीला ठाकुर बनी गरियाबंद एवं महासमुंद जिला पर्यवेक्षक ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने तथा ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं एवं युवतियों को एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दृष्टिकोण से “फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन (FIPB) & ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (AIBPO) की महासमुंद एवं गरियाबंद जिला इकाई का गठन किया गया हैं। एफआईपीबी एंड एआईबीपीओ फेडरेशन की प्रदेश संयोजिका दिव्या राठौर तथा प्रदेश महासचिव दीपक भास्कर ने स्टेट कोर कमेटी की अनुशंसा पर गरियाबंद ज़िले की वरिष्ठ ब्यूटीशियन सरिता सिंह को जिला संयोजिका मनोनित किया गया हैं। वरिष्ठ ब्यूटीशियन पूजा साईरानी को महासमुंद जिले की जिला संयोजिका मनोनित किया गया हैं। सुशीला ठाकुर को गरियाबंद तथा महासमुंद जिले में फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) की जिला इकाई तथा कार्यकारिणी गठित किए जाने के लिए “जिला पर्यवेक्षक” नियुक्त किया गया हैं। जिला पर्यवेक्षक श्रीमती सुशीला ठाकुर द्वारा महासमुंद जिला संयोजिका पूजा साईरानी एवं गरियाबंद जिला संयोजिका सरिता सिंह के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण कर महासमुंद तथा गरियाबंद जिले की ब्यूटीपार्लर संचालिकाओं, ब्यूटीशियन तथा मेकअप आर्टिस्ट की बैठक लेकर शीघ्र महासमुंद एवं गरियाबंद जिला इकाई का गठन किया जावेगा।

फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) द्वारा सम्पूर्ण भारत के राज्यों सहित छत्तीसगढ़ राज्य में ब्यूटी एक्सपर्ट,मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी पार्लर संचालनकर्ताओं सहित ब्यूटी इंडस्ट्रीज, फ़ैशन वर्ल्ड से जुड़ी हुई नारी शक्ति रूपी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्ट्रॉन्ग पर्सनल आइडेंटिटी, आत्मनिर्भरता,रोज़गार, आर्थिक स्वावलंबन, पात्र हितग्राही को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ, पात्र हितग्राही को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं का लाभ, लीगल एडवाइज़ , ब्यूटी एजुकेशन, एडवांस मॉर्डनाइज ट्रेनिंग सहित एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ राज्य तथा भारत के सभी राज्यों में “फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एन्ड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन” (FIPB & AIBPO) का गठन चरणबद्ध रूप से किया जा रहा हैं। जिसमें ब्यूटी पार्लर, ब्यूटी सैलून, स्पा पार्लर, ब्यूटी इंडस्ट्रीज़, फ़ैशन वर्ल्ड, फ़ैशन बुटिक्स, फ़ैशन डिज़ाइनर, ज्वेलरी डिज़ाइनिंग, मॉडलिंग, म्यूज़िक वर्ल्ड आदि क्षेत्रों से जुड़ी हुई समर्थ एवं सशक्त महिलाएं , यंग टैलेंटेड युवतियों को सदस्यता अभियान संचालित करके मैंबर्स के रुप सम्मिलित किया जा रहा हैं।

महासमुंद जिला संयोजिका पूजा साईरानी, गरियाबंद जिला संयोजिका सरिता सिंह तथा डिस्ट्रिक्ट ऑबजर्वर सुशीला ठाकुर ने बताया कि शीघ्र ही में महासमुंद एवं गरियाबंद जिले में महिलाओं एवं युवतियों तथा महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए ब्यूटी एजुकेशनल सेमिनार,स्पेशल ट्रीटमेंट ट्रेनिंग, एडवांस मॉर्डनाइज ट्रेनिंग, ब्यूटी एक्सपर्ट वर्कशॉप सहित विविध कार्यक्रम यंग ब्यूटी टेलेंट तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रमोट करने के लिये, उन्हें एक मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिये ब्यूटी कॉन्टेस्ट, फ़ैशन शो, डान्स, म्यूज़िकल शो, छत्तीसगढ़ राज्य की गौरवशाली बहुरंगीय कला, संस्कृति तथा हमारे देश के अन्य राज्यों की गौरवशाली कला, संस्कृति पर आधारित मल्टी कलरफ़ुल प्रोग्राम आयोजित की जावेगी ।
महासमुंद तथा गरियाबंद जिला इकाई के गठन हेतु आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से – पर्यवेक्षक वीणा राशिद, सुशीला ठाकुर, पूजा साईरानी, सरिता सिंह, कीर्ति पटेल, गरिमा ध्रुव, शामली लिलहार , प्रियंका देवांगन, वर्षा राहुजा, शीतल मार्को, भावना गदमवार, सविता सेन, ज्योति विश्वास, मानिका सोनवानी, कृष्णा चक्रधारी, रेणुका जोशी, अनिता नासरे, सुधा, भावना ठाकुर, नैनी, गायत्री ठाकुर, दीक्षा जोशी, ममता साहू, शोभा देवी, साधना ठाकुर, माजदा खान, रिंकू सोनवानी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप ..

सहकारिता मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा , मंत्री कश्यप ने सहकारी सप्ताह 2026 पर आधारित काफी-टेबल बुकलेट का...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श ..

दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक , विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंध जैसे मुद्दों पर सामाजिक व राजनीतिक...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती ने लगाया विधिक जागरूकता शिविर, शिकायत प्रक्रिया से लेकर निःशुल्क विधिक सहायता तक दी जानकारी ..

जिला न्यायाधीश लीना अग्रवाल ने कहा—हर महिला को मिले सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त कार्यस्थल .. सक्ती, कार्यस्थल पर महिलाओं को...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अमृत मिशन के कार्य मिशन मोड में पूरे कर शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश , नालंदा परिसरों के...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

17 सितंबर से सक्ती जिले में गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा शुभारंभ .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending