Connect with us

ख़बर रायपुर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें किया स्मरण ..

Published

on

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मिनीमाता जिन्हें गुरु माता के नाम से जाना जाता है उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए हृदय के अंतर्मन से श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, मिनीमाता छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद थी, बाल विवाह, दहेज प्रथा दूर करने के लिए आवाज उठाई तो गरीबी, अशिक्षा दूर करने के लिए भी काम करती रहीं। अनाथ व पीड़ितों की सेवा करना जीवन का प्रमुख लक्ष्य रहा। उन्होंने समाज का पिछड़ापन दूर करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। छुआछूत मिटाने के लिए दिन रात एक किया जिससे मिनी माता को लोग मसीहा के रुप में देखा करते थे।

डॉ. महंत ने उनसे जुड़े संस्मरणों को याद करते हुए कहा की, उन्हें छत्तीसगढ़ की राजमाता कहा जाता है जबकि, वह किसी राजघराने से नहीं आती थीं पर छतीसगढ़ की जनता उन्हें राजमाता जैसा सम्मान दिया। छत्तीसगढ़ सरकार उनके सम्मान में हर वर्ष महिलाओं के विकास के क्षेत्र में काम करने वालों को मिनीमाता सम्मान प्रदत्त करती है। मिनीमाता हमेशा गरीबों और दलितों की मदद के लिए तैयार रहती थीं। संसद से लेकर सड़क तक उन्होंने इसके लिए आवाज उठाई। वे छत्तीसगढ़ मजदूर कल्याण संगठन, भिलाई की संस्थापक थीं। जब वे सांसद के रुप में दिल्ली में रहती थीं तो उनका वास स्थान एक धर्मशाला जैसा था। मिनीमाता को हिंदी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान था।

उपरोक्त जानकारी विधान सभा अध्यक्ष डा चरण दास महंत जी के प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने दी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🚨 बडी खबर: अकलतरा में ISI लिंक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद सक्ती पुलिस अलर्ट , सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी ..

🚨 एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर सक्ती में सुरक्षा सख्त, रेलवे स्टेशन, होटल-लॉज और सार्वजनिक स्थलों पर चला सघन...

खबर बीजापुर ..1 दिन ago

डीजल संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, विधायक के नेतृत्व में निकली सैकड़ों ट्रैक्टरों की रैली ..

जिले में डीजल किल्लत से ठप खेती-किसानी, किसानों संग सड़क पर उतरे विधायक; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन .. बीजापुर, मानसून...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि का हुआ भुगतान ..

जिले के 85,391 किसानों के खाते में 17 करोड़ 08 लाख रुपये हस्तांतरित .. सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती, अनियमितता मिलने पर मेसर्स कमल सेल्स का विक्रय प्रतिबंधित ..

खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली पर होगी कार्रवाई, किसानों से शिकायत करने की अपील .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आवास प्लस 2.0, 2024 के अंतर्गत पात्रता-अपात्रता मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..

24 जून की विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी का विशेष अभियान शुरू ..

30 जून तक अभिलेख सत्यापन एवं संशोधन कराने की अपील .. सक्ती, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending