Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी गई राखियां ..

Published

on

जिले से भेजी जा रही लगभग 76 हजार राखियां सेना के जवानों की कलाईयों पर बांधी जाएंगी ,

भूतपूर्व सैनिकों को सौंपकर किया राखियों को रवाना ..

जांजगीर-चांपा, 16 अगस्त 2023 को भारतीय सीमाओं पर तैनात भारतीय जवानों के लिए जिले से राखियां भेजी गई हैं। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अपर कलेक्टर एस.पी.वैद्य के हाथों भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ जिला जांजगीर-चांपा को यह राखियां सुपुर्द की गई। इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जयकारों के साथ गांवों व शहरों से एकत्रित राखियां को जिला मुख्यालय से बिलासपुर के लिए रवाना किया गया, जहां पर संभाग के सभी जिलों की राखियों को एकत्रित कर नईदिल्ली रवाना किया जाएगा। जिले से भेजी जा रही लगभग 76 हजार राखियां सेना के जवानों की कलाईयों पर बांधी जाएंगी।


जिला प्रशासन की ओर से जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों, संस्थाओं, संगठन, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, स्व सहायता समूह की महिलाओं सहित सभी से अपील की गई थी, इसके बाद सभी ने अपनी हिस्सेदारी निभाते हुए राखियां जिला पंचायत जांजगीर चांपा सहित भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के पास भेजी गई। भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ अध्यक्ष जवाहरलाल यादव ने बताया कि पूर्व सैनिक महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वावधान राखियां एकत्रित की जा रही है। राखियों को देश के सैनिकों तक पहुंचाने के लिए सेना मुख्यालय दिल्ली में ग्यारह लाख, ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल सहित वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से राखियां एकत्रित करने का कार्य संभव हो सका है। गांव, शहरों से रक्षासूत्र, राखियों को एकत्रित किया गया, जिसे जिला से बिलासपुर संभाग भेजा गया, जहां से यह राखियां नईदिल्ली सेना मुख्यालय तक पहुंचाई जाएंगी। जिन्हें देश की विभिन्न सीमाओं पर तैनात वीर सिपाहियों की कलाईयों पर रक्षाबंधन पर्व के दिन बांधा जाएगा। इस मौके पर अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, संयुक्त कलेक्टर डॉ आराध्या राहुल कुमार सहित सूबेदार जवाहरलाल यादव अध्यक्ष, हवलदार आसीम धर दीवान सचिव, रोहित सारथी जिला संयोजक, प्रवीण राठौर कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र साहू, अरुण यादव, राकेश राठौर, वैद्यनाथ राठौर, राजेंद्र पांडे, दीपक यादव, सूबेदार भरत देवांगन, रामनरेश श्रीवास, गंगाराम पटेल, जितेंद्र कुमार एवं अशोक राठौर, रामगोपाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending