Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

अवैध खनन व परिवहन के मामले मे प्रशासन ने की कार्यवाही ..

Published

on

गौण खनिज का अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 9 वाहन जप्त ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज जाँच दल द्वारा जिले के पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तनौद (नवागांव) का आज औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गौण खनिज रेत व मिट्टी (ईट) का अवैध उत्खनन, परिवहन करते हुए पाये जाने पर 9 वाहनों पर कार्यवाही किया गया।

प्रभारी खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अवैध उत्खनन कर रहे 02 वाहनों तथा अवैध परिवहन कर रहे 7 वाहनों को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। उन्होंने बताया कि खनिज मय वाहनों को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौपते हुए वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है। ग्राम तनौद ( नवागांव), तहसील पामगढ़ में मौके पर 02 स्थानों पर खनिज रेत मात्रा लगभग 1500 घन मी. का अवैध भण्डारण किया जाना पाया गया। उपरोक्त प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
कलेक्टर ने अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलो द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जॉच किया जा रहा हैै। दल में तहसीलदार शिवरीनारायण, नायब तहसीलदार शिवरीनारायण, खनिज निरीक्षक उत्तम प्रसाद खुटे, खनिज सर्वेयर एवं दल प्रभारी पी.डी. जाडे शामिल थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सीएमओ के बिना ‘भगवान भरोसे’ नगर पालिका सक्ती! ..

एक माह से जिम्मेदारी पर असमंजस, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर भवन अनुज्ञा तक काम प्रभावित; फरियादी काट रहे नगर...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

डॉ. चरणदास महंत के प्रयास से सक्ती विधानसभा क्षेत्र में चार नए धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी ..

जेठा, परसदा खुर्द, कुरदा और दुरपा में खुलेंगे नए धान खरीदी केंद्र; किसानों को मिलेगी बड़ी राहत – गिरधर जायसवाल...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प ..

पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन .. रायपुर, रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

खाद की कालाबाजारी व अनियमितता पर कलेक्टर की सख्ती, 7 विक्रेताओं-फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड ..

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में कृषि विभाग की कार्रवाई, चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुआ अर्थदंड...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

🚨 “सट्टा किंग कहां हैं? छोटे सटोरियों संग पुलिस का फ्लैग मार्च, बड़े खिलाड़ियों पर शहर में उठे सवाल” ..

🚨 “सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो का नारा, मगर बड़े सटोरिये रहे नदारद; पुलिस अभियान पर ‘खाना-पूर्ति’ की शहर में चर्चा” .....

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

जिले की नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से देवरमाल सरपंच योगेंद्र साहू ने की शिष्टाचार मुलाकात ..

पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय स्वागत, ग्राम पंचायत के विकास व जनसमस्याओं पर हुई चर्चा .. सक्ती, जिले की नवपदस्थ...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन ..

धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों ने दिए सुझाव .. ​रायपुर, समान नागरिक संहिता के लिए...

खबर रायगढ़5 दिन ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर जांच, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैम्पल ..

त्योहारी सीजन में खाद्य गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर, चावला रेस्टोरेंट एवं कलाकंद मिठाई दुकान से लिए गए नमूने .....

खबर सक्ती ...5 दिन ago

ईद मिलादुन्नबी पर सक्ती मुस्लिम समाज की ऐतिहासिक पहल, विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, कौमी एकता की दिखी मिसाल ..

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान से दिया मानवता का पैगाम, मुस्लिम जमात के शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

जैजैपुर में कोटपा एक्ट के तहत तंबाकू उत्पादों पर कार्रवाई, 29 दुकानदारों से 3,700 रुपये जुर्माना वसूला ..

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में चला सघन जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी कड़ी कार्रवाई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending