Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री दुर्ग जिले को 309.56 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात ..

Published

on

भिलाई नगर में 21 सितम्बर को आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में होंगे शामिल ,

उच्च स्तरीय पुल, ग्रामीण व शहरी सड़कों, स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं तथा स्कूल-कॉलेज भवनों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन ..

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 21 सितम्बर को दुर्ग जिले के भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में क्षेत्रवासियों को 309 करोड़ 56 लाख 88 हजार रूपए के 186 विकास कार्यो की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में 241 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत के 123 कार्यों का भूमिपूजन तथा 67 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के 63 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस मौके पर शासन के विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिन नये विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत 3.74 करोड़ की लागत से पाटन विधानसभा क्षेत्र के 2 सड़कों, 1.21 करोड़ की लागत से निर्मित 30 स्कूल भवन, 4.65 करोड़ की लागत से शासकीय महाविद्यालय जामुल के भवन सहित कुल 8.23 करोड़ की लागत के 5 निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 25.19 करोड़ रूपए की लागत से 5 पुलों – जिसमें 5.36 करोड़ रूपए की लागत से डगनिया नाला पर पुल, 4.55 करोड़ की लागत से भानपुरी-कोड़िया मार्ग में नाला पर और 2.96 करोड़ रूपए की लागत से पाउवारा नाला तथा 3.80 करोड़ की लागत से चिरपोटी कातरो मार्ग में उच्च स्तरीय पुल, 8.50 करोड़ रूपए की लागत से तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत 3.84 करोड़ की लागत से 13 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। तांदुला जलाशय अंतर्गत 9.75 करोड़ रूपए की लागत के 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें भनसुली नाला 1.05 करोड़ की लागत से जरवाय स्टाप डेम, 1.02 करोड़ की लागत से कसही जलाशय मरम्मत एवं नहर लाईनिंग कार्य, 1.12 करोड़ की लागत से सांतरा जलाशय के नहरों का मरम्मत कार्य, 5.05 करोड़ की लागत से करसा व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं नहर प्रणाली का रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य, उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुर्वेदिक औषधालय सहित 10.41 करोड़ की लागत से निर्मित 29 कार्यों, नगर पालिका निगम भिलाई चरौदा में 2.47 करोड़ की लागत से डा बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन और दुर्ग शहर में 2.06 करोड़ तथा भिलाई नगर में 2.24 करोड़ की लागत से 33/11 केव्ही के 2 नवीन विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री जिन नए स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 14.32 करोड़ की लागत से 15 सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों 1.20 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड (जोगीगुफा) से चीचा, 1.68 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से पोटिया मेडेसेरा, 2.12 करोड़ की लागत से कन्हारपुर से सिल्ली, 1.83 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड टी 05 से खिलोरा मंदिर, 2.30 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से परसदा सहित अन्य सड़क निर्माण कार्यों शामिल है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 18.75 करोड़ रूपए की लागत से 18 सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जिसमें 2.13 करोड़ रूपए की लागत से टठिया मोहलाई मार्ग, 2.31 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से भिंभोरी, 1.32 करोड़ रूपए की लागत से मडियापार से परसदापार से नवागांव, 2.48 करोड़ रूपए की लागत से घोटारूहा से पेण्डरी सहित अन्य सड़क एवं नाली निर्माण का कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में 82.49 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 12 सड़क और 2 हाई स्कूल भवन निर्माण के कार्यों का भी भूमिपूजन करेंगे। जिसमें कुरूदडीह-बटंग-खम्हरिया तथा पान्हदा में सड़क, पान्हदा से अम्लेश्वर मार्ग, बटंग से नारधी, बेलौदी से दरबारमोखली, फुण्डा से अचानकपुर, खपरी बायपास मार्ग, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में शमशान घाट पहुंच मार्ग और चन्दखुरी-दमादपारा, सांकरा-कंडरका मार्ग, ब्रम्हकुमारी आनंद सरोवर बायपास, ग्राम ढाबा मुर्रा पहुंचमार्ग, ग्राम कपसदा सांकरा बायपास निर्माण कार्यों सहित स्कूल भवन निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा। इसी प्रकार 21.59 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 5 पुलों जिसमें 10.29 करोड़ रूपए की लागत से चिंगरी आलबरस में तान्दुला नदी में उच्च स्तरीय पुल, कुम्हारी-परसदा अम्लेश्वर मार्ग में मध्यम पुल, कुगदा कुरूदडीह मोतीपुर मार्ग में मध्यम पुल, घोटवानी से मुड़पार मार्ग में कुलछुरी नाला पर उच्च स्तरीय पुल, पोटिया से बडेटेमरी मार्ग में पोटिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल तान्दुला जलाशय अंतर्गत 50.43 करोड़ रूपए की लागत के सिपकोन्हा डिस्ट्रीब्यूटरी के रिमॉडलिंग, लाईनिंग एवं कांक्रीटीकरण, बरबसपुर के पास स्टापडेम, किकिरमेटा उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही भिलाई नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 6.80 करोड़ रूपए की लागत से शहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा मेंटल हेल्थ केयर यूनिट और खाद्य एवं औषधीय संभागीय कार्यालय भवन, इसी प्रकार नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 8.53 करोड़ रूपए की लागत से सीसी रोड तथा नाली निर्माण के 62 कार्यों, मुख्यमंत्री समग्र/अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के 38.64 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार ..

30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित , महतारी वंदन की राशि...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का किया विमोचन , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

शासकीय कन्या कॉलेज सक्ती में जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न, रामनरेश यादव की अध्यक्षता में छात्राओं की सुरक्षा, सुविधाओं व कॉलेज विकास पर महत्वपूर्ण निर्णय ..

प्राचार्य विजय देवांगन ने रखीं महाविद्यालय की आवश्यकताएं कॉलेज परिसर में लगेंगे सीसीटीवी, बीएससी बायो की सीटें बढ़ाने पर बनी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सक्ती के 8 खिलाड़ी चयनित ..

मालखरौदा के खिलाड़ियों का हैंडबॉल में चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व .. सक्ती, 26वीं राज्य स्तरीय...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

20 लाख के 100 गुम मोबाइल बरामद, सक्ती पुलिस ने धारकों को लौटाए ..

जनवरी से अब तक 240 मोबाइल की बरामदगी, कीमत 50 लाख रुपये से अधिक .. सक्ती, जिले में गुम हुए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया ..

रायपुर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न ..

45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप .. रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण...

खबर कोरबा4 दिन ago

बांगो बांध से 2 जलद्वार बंद, अब 7 गेट से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी ..

जलस्तर 358.24 मीटर, 91.54 प्रतिशत भराव; पानी की आवक घटने से लिया गया निर्णय .. कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम ..

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending