Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों की बैठक लेकर निर्वाचन कार्यक्रम, नाम निर्देशन प्रक्रिया के संबंध में दी जानकारी ..

Published

on

नाम निर्देशन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से होगी प्रारंभ ..

          
सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक लेकर निर्वाचन कार्यक्रम, नाम निर्देशन प्रक्रिया, सभा-रैली, वाहन अनुमति, आचार संहिता, रूट चार्ट, व्यय लेखा, निर्वाचक नामावली, ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रथम रेण्डमाईजेशन आदि के संबंध में जानकारी दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ऋषि राय सहित समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने बताया कि नाम निर्देशन प्रारंभ होने की तिथि 21 अक्टूबर, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, नाम निर्देशन की संवीक्षा तिथि 31 अक्टूबर, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर, मतदान की तिथि 17 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अवकाश दिवस को छोड़कर प्राप्त कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनैतिक दलों-अभ्यर्थियों को सार्वजनिक स्थलों पर सभा, रैली आयोजन करने तथा वाहनों का उपयोग के लिए सुविधा ऐप के माध्यम से अनुमति लेनी होगी।

कलेक्ट्रेट कार्यालय के अलग अलग कमरों में तीनों विधानसभा के फार्म होंगे जमा ..

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम ने बताया कि कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में तीनों विधानसभा के उम्मीदवारों के लिए अलग अलग रूम में नॉमिनेशन फॉर्म खरीदने एवम जमा करने की सुविधा दी गई है। जिसके लिए विधानसभा क्षेत्र क्र. 35 सक्ती के लिए ग्राउंड फ्लोर के कक्ष क्र. 5 में, विधानसभा क्षेत्र क्र. 36 चंद्रपुर के लिए कक्ष क्र. 14 में और विधानसभा क्षेत्र क्र. 37 जैजैपुर के लिए प्रथम तल के कक्ष क्र. 1 में फार्म की सुविधा होगी। कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवम निर्वाचन कार्य से संबंधित कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..55 मिनट ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली21 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending