Connect with us

खबर सक्ती ...

ब्रम्हाकुमारिज के द्वारा नवरात्रि पर देवियों की चैतन्य झांकी का भव्य प्रदर्शन ..

Published

on

ब्रह्माकुमारीज द्वारा नवरात्रि पर आयोजित चैतन्य झांकी में दिख रही है राजयोग की झलक – अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, प्रजा पिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बाराद्वार सेंटर के द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर त्रि दिवसीय चैतन्य झांकी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें ब्रम्हाकुमारी बहनें जगत जननी मां दुर्गा के विभिन्न रूपों में बिना पलक झपकाए अविचल, एकटक स्थिर साक्षात मूर्ति के रूप में विराजित हो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

आज चैतन्य झांकी के समापन अवसर पर ब्रह्माकुमारी तुलसी दीदी के सान्निध्य में उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, मारवाड़ी महिला समिति के अध्यक्ष सत्यभामा केडिया सचिव सीमा भंडारी, विमल अग्रवाल, ईश्वर अग्रवाल, पूनम अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित किया।पश्चात सभी लोगों ने मां अम्बे की भव्य आरती कर चैतन्य देवियों का पूजन किया।
इन पलों में अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बहनें राज योग के सतत अभ्यास से पलक झपकाए बिना अविचल व स्थिर मूर्ति के रूप में विराजमान रहती हैं जिसमें उनके राजयोग अभ्यास की झलक नजर आ रही है इसके लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का प्रयास सराहनीय है ।
आज बी के मधु , शकुंतला व पुष्प लता बहन के साथ नरेश, छेदी, पुनिराम भाई की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफल रहा । अंत में ब्रह्माकुमारी तुलसी बहन के द्वारा जानकारी दी गई कि सक्ती सेंटर में चैतन्य झांकी नवमी 23 अक्टूबर तक चलेगी जो 7.30 बजे से प्रारंभ होगी, जहां पर आप सभी श्रद्धालुजन शामिल हो सकते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में सक्ती में सख्त कार्रवाई: डभरा के दो ठिकानों पर छापा, 19 लीटर अवैध शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

मुआवजे की ढाल में छुपे जिम्मेदार! 25 मजदूरों की मौत, आरोपी अब भी बेखौफ ..

वेदांता पावर प्लांट कांड: 18 नामजद, लेकिन गिरफ्तारी शून्य — 16 दिन से सिस्टम मौन , न्याय पर पर्दा? जांच...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

🚨 ऑपरेशन अंकुश: खरसिया में ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 सटोरिये गिरफ्तार ..

🚨 खरसिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 51 हजार रुपये नकद व मोबाइल जब्त, व्हाट्सएप-वेबसाइट से चल रहा था सट्टा नेटवर्क...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

“सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत सक्ती में 15 दिवसीय खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच और कार्रवाई ..

जांच अभियान में खुली पोल: एक्सपायरी सामान नष्ट, गंदगी पर सख्त निर्देश .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में शोक की लहर: समाजसेवी जनाब मोहम्मद नफीस कुरैशी का निधन, सुपुर्द-ए-खाक में उमड़ा जनसैलाब ..

नोएडा में हार्ट अटैक से निधन: सक्ती के समाजसेवी नफीस कुरैशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी की 80वीं जयंती पर गौरेला में श्रद्धांजलि सभा, अर्जुन राठौर सहित हजारों समर्थक रहे उपस्थित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री की 80वीं जन्म जयंती के अवसर पर गौरेला स्थित उनके समाधि स्थल पर एक...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती में शोक की लहर: मोहम्मद नफीस कुरैशी का इंतक़ाल ..

स्टेशन रोड के निवासी नफीस कुरैशी नहीं रहे, जनाज़े का वक्त बाद में होगा घोषित .. सक्ती, स्टेशन रोड क्षेत्र...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविर का होगा आयोजन ..

जिले में 4 मई से 10 जून 2026 तक होगा समाधान शिविर का आयोजन .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली, नगर के अग्रसेन चौक मे राहुल गांधी का किया पुतला दहन ..

सक्ती, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला महिला मोर्चा सक्ती द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान एवं संगोष्ठियों का किया गया आयोजन ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में विश्व...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending