Connect with us

खबर सक्ती ...

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की उपस्थिति में सक्ती जिले के तीनों भाजपा प्रत्याशी आज 25 अक्टूबर को करेंगे अपना नामांकन दाखिल ..

Published

on

नंदेली भाटा मैदान में होगी भारतीय जनता पार्टी की विशाल आम सभा ,

भाजपा प्रत्याशी खिलावन साहू , संयोगिता सिंह जूदेव, कृष्णकांत चंद्र के साथ नामांकन रैली मैं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रहेंगे मौजूद ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आज 25 अक्टूबर को जिले के तीनों विधानसभा सीटों के प्रत्याशी विधानसभा सक्ती से डा खिलावन साहू , चंद्रपुर विधानसभा से श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जुदेव, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा आज 25 अक्टूबर को दोपहर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा में नामांकन दाखिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन दाखिल कार्यक्रम को लेकर सक्ती के नंदेली भाटा मैदान में बड़ी आमसभा का आयोजन रखा गया है। आम सभा के पश्चात आयोजन स्थल से नामांकन दाखिल करने के लिए विशाल रैली के रूप में सक्ती नगर के विभिन्न वार्डों से होते हुए हरेठी, पोरथा, डोंगिया, सुवाडेरा से होते हुए जेठा मैदान पहुंचेगी।

इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे, भारतीय जनता पार्टी सक्ती जिले ने नामांकन रैली को लेकर व्यापक रूप से तैयारी कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार आज 25 अक्टूबर को तीनों विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण भारी संख्या में इस आमसभा एवं रैली में मौजूद रहेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन रैली को एक शक्ति प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

आज 25 अक्टूबर को आयोजित इस भव्य रैली में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35, 36, 37, से बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे, भारतीय जनता पार्टी सक्ती जिले ने इस नामांकन रैली को लेकर अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं। तथा सभी प्रभारीयो को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लाने के लिए जवाबदारी दी गई है, इस रैली में आगंतुक बड़े नेताओं के अलावा सक्ती – जांजगीर-चांपा जिले सहित प्रदेश स्तर के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़15 मिनट ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending