Connect with us

ख़बर रायपुर

प्रियंका ने खोला चुनावी घोषणाओं का पिटारा ..

Published

on

गैस सिलेंडर पर 500 रुपय सब्सिडी, 2सौ यूनिट बिजली मुफ्त, महिला समूहों का कर्जा माफ ..

रायपुर, 30 अक्टूबर को खैरागढ़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को चुनावी घोषणाओं का पिटारा खोला। उन्होंने जनसभा में गैस सिलेंडर पर पांच सौ रूपए सब्सिडी, और दो सौ यूनिट बिजली फ्री करने का वादा किया है। प्रियंका गांधी ने यह भी वादा किया कि सरकार बनने पर महिला स्वसहायता समूहों के कर्ज माफ किए जाएंगे।

श्रीमती गांधी वाड्रा ने जालबांधा की सभा में कहा कि प्रदेश में दोबारा सरकार बनने पर महतारी जतन योजना शुरू की जाएगी। इसमें गैस सिलेंडर पर पांच सौ रूपए में सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के 49 लाख 63 हजार बिजली उपभोक्ताओं की दो सौ यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। साथ ही 7 लाख 63 हजार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि 7 सौ नए औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे। सात हजार अंग्रेजी-हिन्दी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद योजना में परिवर्तित किया जाएगा। निःशुल्क स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मोटरयान टैक्स पर ब्याज की माफी भी दी जाएगी।

प्रियंका ने कहा कि क्या आपने सोचा था कि 67 वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। उन्होंने भूपेश सरकार की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि बघेल ने कोविड और अन्य विपरीत परिस्थितियों से राज्य की जनता को बचाकर रखा। देश में सबसे कम बेरोजगारी छत्तीसगढ में है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरा यूपी आवारा पशुओं से जूझ रहा है। जबकि यहां गोधन योजना लागू की गई है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि आपकी संपत्ति बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सौंपी जा रही है।

रेलवे, एयरपोर्ट से लेकर सब कुछ बड़े उद्योगपतियों को सौंपा जा रहा है। देश की जनता कुछ नहीं कर पा रही है। जहां से रोजगार बनता है, वो रास्ता ही बंद कर दिया गया।

आज छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा हो रही है, जो कि गुजरात मॉडल से कहीं बेहतर है। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल दिखावे का है। इसी मॉडल के तहत देश की संपत्ति उद्योगपतियों को सौंपी जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है। देश में सबसे ज्यादा दर पर धान खरीदी छत्तीसगढ़ में हो रही है। प्रियंका ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का आव्हान किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..8 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending