Connect with us

खबर सक्ती ...

सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन कार्य से सम्बद्ध सभी नोडल और सेक्टर अधिकारियों की ली बैठक ..

Published

on

सचेत होकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के दिए निर्देश ..

सक्ती, जिले में विधानसभा आम निर्वाचन के पर्यवेक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला, उमाकांत त्रिपाठी, पुलिस प्रेक्षक शैलेन्द्र कुमार बर्नवाल और व्यय प्रेक्षक अतुल कुमार रामदास गोखे ने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में निर्वाचन कार्य से सम्बद्ध सभी नोडल अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर्स की बैठक लेकर तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। प्रेक्षकों द्वारा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा के बाद बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को सचेत होकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अतिरिक्त कलेक्टर, नोडल अधिकारी बीपी भारद्वाज सहित अन्य नोडल और सेक्टर अधिकारियों द्वारा निर्वाचन संबंधी किए गए तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रेक्षकों द्वारा सभी नोडल और सेक्टर अधिकारियों से अपने-अपने निर्वाचन संबंधित कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराये जाने कहा गया। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिले की सामान्य जानकारी और निर्वाचन की सम्पूर्ण तैयारियों से सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक को अवगत कराया।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र सक्ती, जैजैपुर एवं चंद्रपुर के मतदान केंद्रों की संख्या, मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं, ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों के प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन, मतदान दलों का प्रशिक्षण, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र, स्वीप गतिविधियां, कानून व्यवस्था, जिला की सीमा क्षेत्रों में निगरानी दलों की तैनाती, ईवीएम मशीनों को मतदान केन्द्रों तक पहुचाने की व्यवस्था, मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखने सहित अन्य निर्वाचन कार्यों की पारदर्शिता और सीसीटीवी कैमरा एवं डिस्प्ले स्क्रीन की व्यवस्था आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक एम. आर. आहिरे, जिला उप निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, सहित सभी नोडल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

♦️ पीएम पोषण शक्ति योजना – मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश ..

♦️ सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन , ♦️ शहरी क्षेत्रों में सेंट्रल किचन से होगी...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

♦️ मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ..

♦️ अहिंसा, करुणा, सत्य और आत्मसंयम के संदेश की आज पूरे विश्व को आवश्यकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , ♦️...

खबर सूरजपुर ..16 घंटे ago

♦️ “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास और महिला सशक्तिकरण का संदेश ..

♦️ 12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास का संकल्प, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. ♦️ मोदी सरकार के...

खबर सूरजपुर ..16 घंटे ago

🔸 10 साल पुराने आधार का बायोमेट्रिक अपडेट कराने तेज करें अभियान : कलेक्टर रैना जमील ..

🔸 आधार सेवाओं में मनमानी नहीं चलेगी, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई , 🔸 जिला स्तरीय आधार...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बोराई नदी में अवैध रेत उत्खनन-परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जप्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं खनि अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

20 जून को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, जिले में मनाया जाएगा “पीएम किसान उत्सव दिवस ..

सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी 2019 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के पात्र भूमिधारक...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अपहृता रायपुर से बरामद .. सक्ती, थाना बाराद्वार पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट के तीन घंटे के भीतर भेजा जेल ..

प्रेम संबंध बनाकर शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर आरोपी फरार; बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती, शादी का झांसा...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़ ..

26 घंटे की नाकाबंदी रंग लाई: एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में 1.66 करोड़ की संपत्ति जब्त, राजस्थान का...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत ..

VSK ऐप की विसंगतियों, टीईटी इंद्राज और सेवा पुस्तिका संधारण पर हुई चर्चा, DEO ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending