Connect with us

खबर सक्ती ...

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज ने खुले आम साड़ी बांटकर आदर्श आचार संहिता का किया उल्लंघन ..

Published

on

जैजैपुर विधानसभा में भाजपा के पक्ष में वोटरों को रिझाने साड़ी बाटने के आरोप पर निर्वाचन आयोग की उड़नदस्ता टीम ने की कार्यवाही ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज के द्वारा अपने घर मे सतनामी समाज के महिलाओं पुरुषों को एकत्रित कर खुले आम साड़ी कपड़े का वितरण किया जा रहा था। जिसे उड़नदस्ता की टीम ने मौके पर जाकर जप्ती कार्रवाई कर छोटेलाल भारद्वाज को साड़ी सहित जैजैपुर थाना में सुपुर्द किये है।
इस संबंध में जैजैपुर उड़नदस्ता टीम से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्र 37 की उड़नदस्ता की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा (जैजैपुर) के सरपंच व भाजपा पदाधिकारी छोटेलाल भारद्वाज के घर भीड़ देख रुकने पर छोटेलाल के द्वारा घर में महिलाओं को खुले आम साड़ी वितरण करना पाया गया जिसमे कुल 169 नग साड़ी कीमत 27 हजार 3 सौ 84 रुपए को मौके पर ही जप्ती कर सबको जैजैपुर थाना में सुपुर्द किया गया है।
गौर तलब है कि सक्ती जिले की जैजैपुर विधानसभा में प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है, लिहाजा वोटरों को रिझाने प्रत्याशी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी के कट्टर समर्थक छोटेलाल द्वारा सामाजिक सम्मान के आड़ में प्रलोभन का खुला खेल चल रहा था जो उड़न दस्ते के नजरों से नहीं बच सका और भारी मात्रा में साड़ी कपड़ा बांटने के आरोप में अग्रिम कार्यवाही हेतु साड़ी सहित छोटेलाल को थाना जैजैपुर के सुपुर्द कर दिया गया है।
जैजैपुर में कांग्रेस से बालेश्वर साहू, भाजपा से कृष्णकांत चन्द्रा, बसपा से केशव प्रसाद चन्द्रा एवं जनता जोगी कांग्रेस से टेकचंद चन्द्रा और निर्दलीय ओमप्रकाश बंजारे के बीच कांटे का संघर्ष नजर आ रहा है, लिहाजा वोटरों को रिझाने के लिए जैजैपुर विधानसभा में साड़ी और अन्य प्रलोभन के साथ सामग्री बांटने की चर्चा अब आम हो चुकी है। अब देखना यह है कि चुनाव आयोग चुनाव आदर्श आचार संहिता का खुले आम उल्लंघन की इस घटना पर कितनी गंभीरता से कार्यवाही करता है ताकि आगे इस घटना की पुनरावृति करने की हिमाकत कोई प्रत्याशी न करे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..6 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending