Connect with us

खबर सक्ती ...

भाजपा को बड़ा झटका नंदेली में भुरू रात्रे अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा का दामन छोड़कर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा ..

Published

on

जन-जन के नेता डा महंत ने जो कार्य किए हैं वह कार्य आज तक किसी विधायक ने नहीं किया सक्ती को जिला बनाने का ऐतिहासिक कार्य – भुरू रात्रे ,

सक्ती विधानसभा क्षेत्र में डा महंत को मिल रहा है अपार समर्थन- सांसद ज्योत्सना महंत ..

सक्ती, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत इन दिनों सक्ती विधानसभा के गांव-गांव में सघन जनसंपर्क अभियान कर रही है और क्षेत्र के लोगों से उन्हें अपार सहयोग प्राप्त हो रहा है। आज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रगजा, रतनपाली, अमलडीहा, गढ़गोढ़ी मरकामगोढ़ी, कांदानारा, नंदेली में जनसंपर्क किया गया जहां ग्रामीण जनों की उपस्थिति में कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत को डॉ महंत के द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में अवगत कराते हुए भरोसा दिलाया कि हम कांग्रेस पार्टी के साथ थे, है और रहेंगे।

आज ग्राम पंचायत नंदेली में भुरू रात्रे के द्वारा अपने दलबल के साथ सैकड़ो की संख्या में भाजपा का दामन छोड़कर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा और कांग्रेस प्रवेश किया। इस अवसर पर भुरू रात्रे ने बताया कि जन-जन के नेता डा चरणदास महंत ने जो कार्य किए हैं वह कार्य आज तक किसी विधायक ने नहीं किया सक्ती को जिला बनाने का ऐतिहासिक निर्णय विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सक्ती को जिला बनाने की सौगात दी है वह सराहनी है।

प्रदेश सहित जिले के लोकप्रिय नेता गरीबों के मसीहा डा चरणदास महंत क्षेत्र में हर वर्ग के लिए कार्य किया है और क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी है आज हम सब मिलकर कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर कांग्रेस का काम करेंगे और हमारे लोकप्रिय नेता डा चरणदास महंत को भारी मतों से विजई बनाएंगे ऐसा संकल्प लेते हैं।

इस संबंध में कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा महंत जी ने क्षेत्र की जनता के लिए सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा के साथ सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रो में वाहन की सुविधा, कोरोना काल में हर मरीज को अच्छे से अच्छा इलाज मिल सके इसके लिए लगातार डॉक्टर से संपर्क बनाते रहे और समय समय में क्षेत्र में आकर लोगों का हाल-चाल जाना मैने भी महंत जी के साथ निरंतर क्षेत्र का दौरा किया है और छोटी सी छोटी समस्या को भी प्राथमिकता से पूरा किया है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गीता देवांगन, महबूब भाई, रथ राम पटेल, भुरू अग्रवाल संजय राठौर सहित ग्राम पंचायत क्षेत्र के पंच सरपंच एवं ग्रामीण जन भारी संख्या में मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..7 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending