Connect with us

ख़बर रायपुर

विधानसभा निर्वाचन 2023 – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष प्रेक्षकों ने निर्वाचन तैयारियों का किया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ..

Published

on

विशेष सामान्य प्रेक्षक धर्मेन्द्र एस गंगवार , विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टुटेजा एवं पुलिस प्रेक्षक अनिल शर्मा ने किया सघन दौरा ,

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सुगम एवं समावेशी मतदान हेतु समस्त आवश्यक तैयारी करने के दिए निर्देश ,

प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश ..

रायपुर, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु नियुक्त विशेष प्रेक्षको के द्वारा प्रथम चरण के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष सामान्य प्रेक्षक धर्मेन्द्र एस गंगवार (पूर्व आईएएस), विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टुटेजा ( पूर्व आईआरएस) एवं पुलिस प्रेक्षक अनिल कुमार शर्मा (पूर्व आईपीएस) ने राजनांदगाँव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, उत्तर बस्तर कांकेर तथा कोंडागांव जिलों का दौरा कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षको सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने संभाग एवं जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया और मतदान दिवस पर मतदाताओं द्वारा सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त विशेष प्रेक्षकों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने समीक्षा के दौरान सभी जिलों में सुगम और समावेशी निर्वाचन के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रलोभन एवं भयरहित मतदान सुनिश्चित करना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने संबंधित जिले के जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुगम एवं समावेशी निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित करें।

विशेष प्रेक्षक धर्मेंद्र एस गंगवार , राजेश टुटेजा एवं अनिल कुमार शर्मा ने विगत दिवस राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का दौरा कर निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए अति संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा के इंतजाम करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि मतदाता निर्भीकतापूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। समीक्षा के दौरान सी-विजिल एवं आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामलों के निराकरण के बारे में भी जानकारी ली गई।

इसी कड़ी में आज विशेष प्रेक्षकगण उत्तर बस्तर कांकेर और कोंडागांव में चुनाव तैयारियों का निरीक्षण करने पहुँचे। समीक्षा के दौरान उन्होंने सुरक्षा उपायों, मतदान दलों की रवानगी तथा वापसी के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों को लेकर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। समीक्षा बैठकों में उन्होंने निर्वाचन आयोग की ‘कोई मतदाता न छूटे’ के ध्येय को पूरा करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियानों की जानकारी ली। उन्होंने एफएसटी, वीवीटी, एसएसटी, सी-विजिल, एमसीएमसी टीम, कंट्रोल रूम के कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षकों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्वीप कार्यक्रम में हुईं शामिल ..

मतदान हेतु रंगारंग सांस्कृतिक नृत्यों के साथ मेंहदी, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ..

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के आगामी निर्वाचन 2023 के लिए नियुक्त विशेष सामान्य प्रेक्षक धर्मेन्द्र एस गंगवार, विशेष पुलिस प्रेक्षक अनिल कुमार शर्मा, विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टुटेजा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, आईजी एवं नोडल अधिकारी सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह मतदाता जागरूकता हेतु कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित विकासनगर स्टेडियम में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी को शपथ दिलाई। सभी ने निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।

मतदान हेतु हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए सभी प्रेक्षक ..

कार्यक्रम में सभी प्रेक्षक शत-प्रतिशत मतदान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए और सभी को 7 नवम्बर को मतदान करने की अपील की। प्रेक्षकों द्वारा जिले में संचालित मतदाता जागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभियान की प्रशंसा की गई। इस दौरान सभी ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत आयोजित चित्रकला, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता में कलाकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियों का अवलोकन किया तथा मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..7 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending