Connect with us

ख़बर रायपुर

मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने “स्वीप महिला कार रैली“ का आयोजन ..

Published

on

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया कारों के काफिले का नेतृत्व ,

उत्कृष्ट मतदान संदेश के साथ सजी कारों को पुरस्कृत किया गया ..

रायपुर, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम “स्वीप“ के अंतर्गत आज रायपुर में महिला कार रैली का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले सहित सैकड़ों महिला कार चालकों ने इसमें हिस्सा लिया। महिला कार रैली के काफ़िले में उत्कृष्ट सजावट व संदेशों के साथ शामिल कारों के महिला चालकों को सम्मानित भी किया गया। कार रैली के माध्यम से मतदाताओं को 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन में मतदान की अपील की गई। आयोजन में भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों सहित रायपुर जिला प्रशासन के सभी विभागों, स्थानीय स्वयंसेवियों एवं सामाजिक संगठनों की महिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

सी.ई.ओ. श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने थामी जीप की स्टीयरिंग ..

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कार रैली में खुद स्टीयरिंग थामकर काफ़िले को लीड किया। रैली के दौरान उनके साथ जीप में सवार महिलाएं पूरे रास्ते भर लाउड स्पीकर पर मतदाताओं से 17 नवम्बर को मतदान अवश्य करने की अपील करते हुए दिखीं।

बी.टी.आई. ग्राउंड में सुबह से लगी कारों की लंबी लाइन ..

स्वीप कार रैली के लिए महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। महिलाएं अपने कार की स्वयं सजावट कर सुबह से बी. टी. आई. ग्राउंड पहुंचने लगी थीं। महिलाओं के साथ उनके परिजन और सहेलियां भी कारों में सवार थीं, जो महिला कार चालकों का उत्साहवर्धन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दे रही थीं।

पारंपरिक वेशभूषा में कार रैली में शामिल होने पहुंची महिलाएं ..

महिलाओं ने अपनी कार को आकर्षक सजावट देने के साथ ही स्वयं भी पारंपरिक पोशाक में रैली में शामिल हुईं। छत्तीसगढ़ी वेशभूषा के साथ ही महिलाएं महाराष्ट्रियन, बंगाली, ओड़िसी, दक्षिण भारतीय, गुजराती पारंपरिक पोशाक व पगड़ी पहनकर वीरांगनाओं की तरह इस रैली में पहुंची। महिलाएं बी. टी. आई. ग्राउंड में निर्वाचन गीत “मैं भारत हूँ…“ पर नृत्य व जुम्बा कर मतदान का संदेश देते दिखीं।

80 वर्षीय अख्तर कुरैशी के साथ चला राष्ट्रध्वज ..

लंबे समय से लकवाग्रस्त अख्तर कुरैशी भी कार रैली के दौरान मतदान के लिए सभी को प्रेरित करने पहुंचे। 80 बरस के अख्तर अपने साथ राष्ट्रध्वज लेकर इस रैली में शामिल हुए। सी.ई.ओ. श्रीमती कंगाले ने उनके हौसले की सराहना करते हुए उन्हें न केवल कार रैली में अपने साथ शामिल कीं, बल्कि उन्हें कार रैली के समापन स्थल साइंस कॉलेज मैदान में सम्मानित भी किया।

ई-कार व ई-रिक्शा की कार रैली में रही धूम ..

स्वीप महिला कार रैली में रोल्स रॉयस जैसी विंटेज कार, खुली जिप्सी, जीप के साथ इलेक्ट्रॉनिक कार व ई-रिक्शा सहित लगभग 200 कारें शामिल हुईं। उत्कृष्ट कार सजावट व संदेश के लिए श्रीमती अनुपमा तिवारी को प्रथम पुरस्कार, ई-कार व ई-रिक्शा को द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला। सी.ई.ओ. श्रीमती कंगाले ने इन महिलाओं को पुरस्कृत कर सभी की सक्रिय सहभागिता के लिए सराहना की।

रैली में शामिल हुआ शहर ..

रैली में भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, नगर निगम के कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. अबिनाश मिश्रा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय शर्मा, नगर निगम के अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल और जिला पंचायत के अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.के. जोशी सहित जिला प्रशासन, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगर निगम, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित सभी विभाग शामिल हुए। रैली में प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दामू अंबेडारे व कई स्वयंसेवी संस्थाओं व सामाजिक संगठनों के महिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में 17 नवम्बर को मतदान अवश्य करने की अपील नागरिकों से की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...47 मिनट ago

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी की 80वीं जयंती पर गौरेला में श्रद्धांजलि सभा, अर्जुन राठौर सहित हजारों समर्थक रहे उपस्थित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री की 80वीं जन्म जयंती के अवसर पर गौरेला स्थित उनके समाधि स्थल पर एक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में शोक की लहर: मोहम्मद नफीस कुरैशी का इंतक़ाल ..

स्टेशन रोड के निवासी नफीस कुरैशी नहीं रहे, जनाज़े का वक्त बाद में होगा घोषित .. सक्ती, स्टेशन रोड क्षेत्र...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविर का होगा आयोजन ..

जिले में 4 मई से 10 जून 2026 तक होगा समाधान शिविर का आयोजन .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली, नगर के अग्रसेन चौक मे राहुल गांधी का किया पुतला दहन ..

सक्ती, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला महिला मोर्चा सक्ती द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान एवं संगोष्ठियों का किया गया आयोजन ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में विश्व...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की सख्ती का असर: मल्दा में 240 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार ..

तड़के छापा, अवैध कारोबार ध्वस्त: आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो लाहन नष्ट , जैजैपुर के मल्दा में शराब...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending