Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ चरणदास महंत ने महिला समूह के साथ की बैठक ..

Published

on

समूह की महिलाओं ने कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस सरकार एवं अपने विधायक डॉ चरणदास महंत को दिया धन्यवाद ..

सक्ती, नगर महिला जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित महिला समूह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सक्ती विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ चरणदास महंत पहुंचकर सभी महिलाओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की वहीं महिला समूह द्वारा उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया कि कांग्रेस सरकार ने हम सभी महिला समूह का 3 लाख तक का कर्ज माफी दिया है इसके लिए हम सभी विधानसभा क्षेत्र के महिला समूह कांग्रेस पार्टी एवं डॉ चरणदास महंत को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

उपस्थित सभी महिलाओं द्वारा डॉ चरणदास महंत को पुष्प गुच्छ, गुलाब फुल भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन करते हुए सभी ने खुशी जाहिर कर उन्हें कहा आपने हम समूह की महिलाओं का ध्यान रखा है और अब हम कांग्रेस पार्टी को तथा आपको सक्ती विधानसभा से भारी मतों से विजई बनाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाएंगे तभी आपके द्वारा जो हमें कर्ज माफी कराई गई है उसका ऋण चुका पाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ चरणदास महंत ने सभी महिलाओं को संबोधन करते हुए कहा कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं के लिए नित नई योजनाएं ला रही है और आप सभी महिला समूह का 3 लाख तक का जो भी कर्जा है।

वह माफ हो जाएगा तथा 500 रुपए गैस सिलेंडर में सब्सिडी मिलेगी तथा आप सभी के बच्चों को सरकारी स्कूलों से लेकर कॉलेज तक मुफ्त शिक्षा सरकार देगी जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपके बच्चे शिक्षित होंगे और आने वाले देश के भविष्य बनेंगे जिस पर एक स्वर से लगभग 1000 महिलाओं ने डॉ चरणदास महंत का अभिवादन करते हुए कहा हमें कांग्रेस पार्टी एवं हमारे लोकप्रिय विधायक डॉ चरणदास महंत पर भरोसा है और अबकी बार भारी बहुमत से सक्ती विधानसभा क्षेत्र से जीताकर आपको विजयी बनाएंगे इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गीता देवांगन, श्रीमती रीना गेवाडीन, श्रीमती विजिय जायसवाल, चांदनी सहिस, सकून सोनी, सुखमत डेन्सिल, नंदनी सोनी, सहित विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित थी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा2 घंटे ago

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन सख्त .. कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के...

खबर बिलासपुर3 घंटे ago

ऑफिसर्स क्लब की महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ..

बिलासपुर, ऑफिसर्स क्लब बिलासपुर की महिलाओं ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित ..

राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , महानगरों की तर्ज...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश ..

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने आयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश , शिकायतों...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

माताओं के स्वास्थ्य और पोषण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में मिला पहला स्थान .....

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

नवा रायपुर में सजेगा ‘’आदि परब-2026’’: 43 जनजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का भव्य संगम ..

परंपरा से पहचान तक ‘’आदि परब-2026’’ : छह राज्यों के जनजातीय कलाकारों से सजेगा आदि रंग, परिधान और हाट .....

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती जिले में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 11 वाहन जब्त — कार्रवाई पर उठे सवाल ..

सक्ती, जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

आरएएमपी योजना के अंतर्गत “उद्योग–बैंकर्स मीट” का किया गया आयोजन ..

सक्ती, आरएएमपी योजना के अंतर्गत एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय सहयोग एवं बैंकिंग सुविधाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना, बूंद कुंवर कुम्हार को मिल रहा हर माह आर्थिक संबल ..

महतारी वंदन योजना से आसान हुआ जीवन, टेमर की बूंद कुंवर कुम्हार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

भीषण गर्मी को लेकर कलेक्टर की अपील, लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह ..

सक्ती जिले में बढ़ता तापमान, कलेक्टर ने नागरिकों से कहा—धूप से बचें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending