खबर सक्ती ...
फिर से सरकार बनी तो दोहरा विकास देखने को मिलेगा : डॉ. चरणदास महंत ..

सक्ती विधानसभा के गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क ..
सक्ती, कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास में पीछे नहीं रही और जनता के आशीर्वाद से फिर से सरकार बनी तो दोहरा विकास देखने को मिलेगा। सक्ती को पृथक जिला बनाने का काम कांग्रेस की सरकार ने ही किया और कांग्रेस ही सक्ती को संवारकर आदर्श जिला बनाने का काम करेगी। सही मायनों में विकास कांग्रेस ही कर सकती है, भाजपा ने तो 15 साल लगातार सरकार में रहने के बाद भी प्रदेश को पीछे धकेल दिया।



यह बातें अपने जनसंपर्क के दौरान सक्ती विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत के द्वारा कही जा रही है। डॉ. चरणदास महंत ने ग्राम सपनाईपाली, लिमतरा, जुडग़ा, देवरी, अमरुवा, बछौदा सहित दर्जनों गांवों मेें पहुंचकर यहां की जनता से मुलाकात किया। सक्ती जिला और छत्तीसगढ़ के व्यापक विकास के लिए कांग्रेस की सरकार फिर से चुने जाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु ग्रामवासियों से अपील की गई। समर्थकों ने भी घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट अपील किया। डॉ. महंत लोगों को भरोसा दे रहे हैं कि जिस तरह से पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ का विकास कांग्रेस ने किया, उससे कहीं ज्यादा विकास फिर से सरकार बनने पर नजर आएगा। वे विभिन्न समाज के प्रमुखों से भी मिलकर उनका समर्थन प्राप्त कर रहे हैं। समाज की बैठकों में उन्हें सहयोग का भरोसा मिल रहा है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत भी प्रचार-प्रसार में साथ चल रही हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















You must be logged in to post a comment Login