खबर सक्ती ...
राजनैतिक पार्टी के प्रचार प्रसार में शामिल कर्मचारी को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने राजनैतिक पार्टी के प्रचार प्रसार में शामिल शासकीय कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सक्ती द्वारा जारी आदेशानुसार श्री कन्हैया लाल जायसवाल सहायक शिक्षक (एल. बी.), शासकीय प्राथमिक शाला नरियरा, विकासखण्ड मालखरौदा, जिला-सक्ती द्वारा एक राजनैतिक पार्टी के चुनाव रैली में शामिल होकर प्रत्याशी के साथ मंच साझा कर चुनाव प्रचार-प्रसार किये जाने की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत की जाँच में पुष्टि की गई है। जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम का उल्लंघन किए जाने के कारण उक्त सहायक शिक्षक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। जारी आदेशानुसार निलंबित सहायक शिक्षक का निलंबन अवधि में मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला सक्ती होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login