खबर सक्ती ...
एक 🪔 दीया मातृशक्तियों द्वारा शहीदों के नाम पर भी किया प्रज्जवलित ..

हम सीमाओं पर जाकर लड़ तो नहीं सकते, लेकिन अपने-अपने घरों में रहकर ही दीप प्रज्जवलित कर हमारे वीर जवानों की सलामती की दुआ करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कर सकते हैं ..
खरसिया, माता सावित्रीबाई फुले महिला मंडल पतरापाली की अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका गुप्ता प्रिया के नेतृत्व में मातृशक्तियों द्वारा एक दीया शहीदों के नाम पर भी प्रज्जवलित किया गया।
दीपावली, दीये की जगमग और रौशनियों का त्योहार है। दीपमालिका के इस पर्व पर चारों तरफ खुशहाली छाई रहती है। यह खुशहाली जिनकी बदौलत है, उन अमर शहीदों को सर्वप्रथम एक-एक दीप समर्पित करते हुए उनके सम्मान में दीप जलाए गए।
इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता प्रिया ने दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता एवं एकता को बनाए रखने में हमारे वीर सैनिकों की प्रमुख भूमिका है। उनके कंधों पर देश एवं देशवासियों की सुरक्षा का संपूर्ण भार रहता है। वीर सैनिक दिन-रात सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षा करते हैं जिनकी बदौलत हम लोग अमन चैन से जीवन व्यतीत करते हैं। आज यदि हम सभी भारतवासी अपने त्यौहार प्रशंसा पूर्वक मना रहे हैं तो इसका श्रेय देश के जांबाज सैनिकों को ही जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि हम सीमाओं पर जाकर लड़ तो नहीं सकते लेकिन अपने-अपने घरों में रहकर ही दीप प्रज्जवलित कर उनकी सलामती की दुआ करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कर सकते हैं।
इस अवसर पर उर्मिला राठिया, संतो बाई राठिया, संतोषी बाई राठिया, सुशीला यादव, दिलो भाई यादव राठिया, हेमलता गुप्ता (स्वास्थ मितानिन) तथा भूमिका राठिया, दिव्या राठिया और गांव के बच्चे एवं महिलाएं उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login