Connect with us

खबर बिलासपुर

मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान ..

Published

on

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने बताया कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, वे अपनी पहचान स्थापित करने के लिए

आधार कार्ड,
मनरेगा जॉब कार्ड,
ड्राइविंग लाइसेंस,
पैन कार्ड,
भारतीय पासपोर्ट,
फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज,
केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र,
बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक,
एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड,
श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड,
सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे।
प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत हैं, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा अन्य कोई पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत ..

पंजाब से आकर अकलतरा में रह रहा था युवक, महत्वपूर्ण लोकेशन और सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था , पाकिस्तान से असलाह...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

योग केवल कसरत नहीं, शक्ति, सेहत, संतुलन और सफलता की कुंजी है – लक्ष्य ऐरन अग्रवाल ..

जांजगीर-चांपा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

डभरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोलर पम्प व मोटर केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार ..

चोरी का केबल, बिना नंबर की बाइक और घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त .. सक्ती, थाना डभरा पुलिस ने सोलर...

खबर पाली7 घंटे ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में हुआ योगाभ्यास, योग के महत्व पर दिया गया संदेश ..

“करें योग, रहें निरोग” ही स्वस्थ जीवन का सच्चा आधार – बिहारी लाल नवलानी .. पाली, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

बाराद्वार में अखिल भारतीय सतनामी महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न, दशेराम खांडे राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त ..

राजमहंत पी.एल. कोसरिया बने राष्ट्रीय महासचिव, गिरौदपुरी धाम में राष्ट्रीय मुख्यालय स्थापित करने का निर्णय; कई सामाजिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

भीषण गर्मी के बीच मुस्लिम जमात की सराहनीय पहल, अस्पताल चौक पर राहगीरों को पिलाया शर्बत ..

सक्ती, भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच सक्ति में मुस्लिम जमात द्वारा मानवता और सेवा का सुंदर उदाहरण...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती के मिडिल स्कूल केरीबंधा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ..

योगाभ्यास, प्राणायाम और विभिन्न आसनों के माध्यम से दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश .. सक्ती, जिले के मिडिल स्कूल...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

♦️ टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा ..

रायपुर, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये नई दिल्ली से देश के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔸 विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल ..

🔹 अगस्त 2024 से युवती का करता रहा शोषण, शिकायत के बाद सक्ती पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔸 चलते ट्रक से सरेराह शासकीय चावल चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार ..

🔹 50 किलो चावल और चोरी में प्रयुक्त अवेंजर बाइक जब्त, गिरोह के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending