Connect with us

ख़बर रायपुर

17 नवंबर को लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, हम सब की जिम्मेदारी… अतुल शक्ति ..

Published

on

पत्रकार संघ सक्ती ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से किया शत प्रतिशत मतदान का आह्वान ..

सक्ती रायपुर, 17 नवंबर को लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, हम सब की जिम्मेदारी, इस संदेश के साथ अतुल शक्ति एवं पत्रकार संघ सक्ती ने प्रदेश के सभी पाठक एवं मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सरकार का चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार किया जाता है।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर 5 वर्षों में एक बार चुनाव किया जाता है जिसमें विशेष भूमिका हम जनता की रहती है। जनता के मतों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ही राष्ट्र का संचालन करते हैं।
सरकार चुनने की यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है जिसमें अपना प्रतिनिधि चुनने में हमारी जनता स्वयं जिम्मेदार होती है। इसलिए लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का विशेष महत्व है जिससे मतदान की शक्ति को समझना प्रत्येक नागरिक के लिए अतिआवश्यक है।
प्रत्येक वह नागरिक जो 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु का है, उसे मतदान करने का पूरा अधिकार है। लोकतांत्रिक प्रणाली में एक मतदाता की भूमिका बेहद जवाबदेही पूर्ण है। हर 5 वर्षों में होने वाली चुनावी प्रक्रिया में मतदाता अपना प्रतिनिधि चुन कर अप्रत्यक्ष रूप से सत्ता और शासन के संचालन में महती भूमिका निभाता है ।

“एक नागरिक, एक वोट” इस कथन का विशेष महत्व है क्योंकि लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदाता को एक मत देने का विशेष अधिकार प्राप्त है। फलस्वरूप चुनाव के अवसर पर सही मतदान कर नागरिक लोकतंत्र की रक्षा का दायित्व निर्वहन कर सकते हैं ।
अक्सर! लोग यह सोचकर वोट नहीं डालते हैं कि हमारा एक वोट डालने या ना डालने से किसी का क्या फर्क पड़ेगा? जबकि कई बार किसी राजनीतिक सत्ता की हार जीत एक वोट पर निर्धारित हुई है। ऐसी परिस्थिति में मतदाता की मत की महत्व व आवश्यकता को समझना हम सबके लिए जरूरी है।
इस प्रकार मतदान कर प्रतिनिधि का चुनाव कर अप्रत्यक्ष रूप से सत्ता में भागीदारी कर मतदाता देश के विकास की एक अहम कड़ी होता है, जो पांच वर्षों के लिए देश की कमान अपने द्वारा चुने गए प्रतिनिधि के हाथों में सौंपता है। इसलिए देश में एक सही प्रतिनिधि का चयन करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति में मतदान को लेकर जागरूकता अनिवार्य है।

अतः आप सब अपने मतदान के महत्व को समझकर अवश्य मतदान करें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..5 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending