ख़बर रायपुर
54 दिनों से लागू आचार संहिता निष्प्रभावी, आयोग ने भेजा सीएस को पत्र ..

रायपुर, भारत निर्वाचन आयोग ने पांचों चुनावों वाले राज्यों में लागू आदर्श आचार संहिता को हटा लिया है। आयोग के सचिव अजय वर्मा ने केंद्रीय कैबिनेट सेक्रेटरी, पांचो राज्यों के मुख्य सचिव, सीईओ को पत्र भेजकर इसकी सूचना दे दी है। कल से छत्तीसगढ़ में सामान्य कामकाज होने लगेगा।

कल मंगलवार को सभी 90 सदस्यों के निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही छत्तीसगढ़ में 54 दिनों से लागू चुनाव आचार संहिता निष्प्रभावी हो जाएगी। सीईओ रीना कंगाले कल आयोग की इस आशय की सूचना और नव निर्वाचितों की नामावली राज्यपाल हरिचंदन को सौंपकर छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के गठन का आग्रह करेंगी।
छत्तीसगढ़ में 9 अक्टूबर को आचार संहिता लागू की गई थी। और चुनाव दो चरणों में 7 एवं 17 नवंबर को कराए गए थे। आयोग कल ही पांचवी विधानसभा के विघटन (डिज़ाल्व) की भी अधिसूचना जारी कप देगा। इसके साथ ही कांग्रेस के 32, भाजपा के तीन विधायक पूर्व हो जाएंगे। इन्हें अब पेंशन की पात्रता होगी।
वहीं सभी 90 विधायकों को लाखो रूपए के वेतन भत्ते का पैकेज शुरू हो जाएगा । भाजपा के 54 मे से 13 मुख्यमंत्री और मंत्री बने गे,उन्हे उस स्तर के वेतन भत्ते दिए जाएंगे । गुटीय और क्षेत्रीय संतुलन को देखते हुए 10-12 विधायकों को संसदीय सचिव के रूप में उप मंत्री बनाया जा सकता है। तो कुछ अन्य को विभिन्न विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, निगम-मंडलों के अध्यक्ष भी बनाया जाएगा।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login