Connect with us

खबर सक्ती ...

विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया वर्चुअल शुभारंभ ..

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में वर्चुअली हुवे शामिल ,

विधानसभा क्षेत्र बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में सक्ती जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन ,

मुख्य अतिथि ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर किया पौधरोपण और साफ-सफाई कार्य ,

गांव-गांव, नगर-नगर पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगो को कराया जाएगा लाभान्वित- मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला ,

केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रदेश सहित जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होगा कार्यक्रमों का आयोजन ..

सक्ती, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और आमजन को योजनाओं से लाभान्वित कराने के उद्देश्य से आरंभ की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आज वर्चुअली किया गया। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देश भर में यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ते हुवे हितग्राहियों से चर्चा किए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर से, उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर से और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा से वर्चुअली कार्यक्रम के शुभारंभ में शामिल हुवे। विधानसभा क्षेत्र बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पौधरोपण और साफ-सफाई का कार्य भी किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रदेश सहित जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला ने सभी जिलेवासियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ की बधाई दी। मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला, कलेक्टर और एसपी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मोदी सरकार की गारंटी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य समाज के वंचित तबको तक शासन की योजनाओं को पहुंचाते हुवे उन्हे लाभान्वित कराना है। उन्होंने कहा की इस योजना के माध्यम से गांव गांव, नगर नगर के लोगो तक पहुंचकर उन्हें लाभान्वित कराया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों सहित समाज के हर वर्ग से योजना के सफल क्रियान्वयन में अपना सहयोग देने का आग्रह भी किया। मुख्य अतिथि शुक्ला ने इस अवसर पर एन आर एल एम, प्रधानमंत्री आवास योजना, मातृत्व योजना सहित अन्य योजना के हितग्राहियों को बैच लगाकर सम्मानित किया।

केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य आईईसी मोबाइल वैन के जरिए होगा। इसके जरिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट, बुकलेट आदि वितरित करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन, लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी‘ जैसे कार्यक्रम होंगे तथा धरती कहे पुकार के, स्वच्छता गीत आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्राकृतिक खेती, स्वाईल हेल्थ कार्ड के विषय सहित अन्य विविध आयोजन किए जाएंगे।

जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, कृष्णकांत चंद्रा, संजय रामचंद्र, धनंजय नामदेव, श्रीमती विद्या सिदार, गगन जयपुरिहा, रामनरेश यादव, विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि, स्व सहायता समूह की महिलाएं, किसान, एनीमिया मुक्त भारत अभियान के स्वास्थ्य कर्मी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय ..

कंवर समाज के सामाजिक भवनों व सांस्कृतिक मंच के लिए 90 लाख, राजधानी में प्रतिवर्ष करमा महोत्सव हेतु 10 लाख...

खबर बिलासपुर6 घंटे ago

बडी खबर: जेल डीजी हिमांशु गुप्ता की पहल रंग लाई, 21 आजीवन कारावास के कैदियों को मिली रिहाई ..

अच्छे आचरण और अनुशासन ने खोले घर लौटने के रास्ते , 14 साल से अधिक समय जेल में बिताने के...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

सात सप्ताह के अभियान में 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा का संदेश, 5 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित .....

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

बगिया से मुख्यमंत्री तक का सफर: साय ने युवाओं से साझा किए संघर्ष के अनुभव ..

युवाओं के हाथों में विकसित छत्तीसगढ़ की कमान, जनसेवा को बनाया लक्ष्य: मुख्यमंत्री साय , निवेश, तकनीक और रोजगार पर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न ..

औद्योगिक जल आबंटन की समीक्षा, पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव विकासशील ..

फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और सर्वे का क्रॉस वेरिफिकेशन करने के निर्देश , नक्शों की...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एक माह का विशेष अभियान, 18 वर्ष के युवाओं को मिलेगा मौका ..

छूटे हुए पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का होगा पंजीयन , सप्ताह में दो दिन बूथों...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026: नवाचार और उद्यमिता की राह दिखाने जेठा के महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित ..

विद्यार्थियों को नए विचारों से सामाजिक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए किया गया प्रेरित .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

कौशल विकास यात्रा-2026 सक्ती पहुंची, विद्यार्थियों को AI और रोजगार के अवसरों की दी जानकारी ..

‘समर्थ भारत-सक्षम भारत’ थीम पर चल रहा अभियान, शिक्षा एवं कौशल विकास के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति किया जागरूक...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती की श्रीमती रीमा सिन्हा का निधन, 10 अक्टूबर को स्थानीय मुक्तिधाम मे होगा अंतिम संस्कार ..

श्रीमती रीमा सिन्हा-सक्ती के सिविल कांट्रेक्टर संजय सिन्हा की धर्मपत्नी एवं भाजपा नेता रंजन सिन्हा की पूज्य भाभी जी थी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending