Connect with us

खबर सक्ती ...

कानून का पालन करना सबका कर्तव्य हैं – डॉ ममता भोजवानी ..

Published

on

सक्ती, कानून का दायरा असीमित हैं इसे समझने के लिए समय की आवश्यकता होती हैं लेकिन जरूरी कानूनी जानकारी सबको होनी चाहिए उक्त विचार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चाम्पा के निर्देशन एवँ तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित विधिक एवँ जागरूकता शिविर में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश डॉ ममता भोजवानी ने कही न्यायाधीश भोजवानी ने छात्र छात्राओं को लैंगिक अपराध के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोई व्यक्ति लगातार पीछा कर रहा या गन्दी टिप्पणी कर रहा है या गलत नियत से छूने का प्रयास करता हैं तो अपने पालक संरक्षक को जानकारी अवश्य दे किसी भी अपराध का जब तक विरोध नहीं किया जाता तभी अपराधी का मनोबल बढ़ता हैं आधुनिकता के दौड़ में मोबाइल फोन का उपयोग बहुत सावधानी से करनी चाहिए अभी पढ़ाई करने का समय हैं।

सिर्फ अपनी भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में ध्यान दे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती गंगा पटेल ने शिविर में मोटर यान अधिनियम के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी वाहन चलाने के लिये जरूरी हैं कि उस वाहन का पंजीयन हो वैध ड्रायविंग लायसेंस हो एवँ वाहन का जीवित बीमा होना चाहिए इन दस्तावेजों के बिना वाहन चलाते समय जब कोई दुर्घटना हो जाती हैं वाहन चालक औऱ वाहन मालिक दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रियंका अग्रवाल ने शिविर में उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधिक प्राधिकरण के द्वारा हर जगह शिविर लगाकर लोगों को कानून जानकारी देने की व्यवस्था की हैं समय समय पर स्कूलों में कानूनी की जानकारी शिविर के माध्यम से दी जानकारी दी जाती हैं हम सब कानून से शासित हैं जो कानून का पालन करते है वे तनाव मुक्त होते हैं विधिक सेवा प्राधिकरण राष्ट्रीय प्रदेश जिला एवं तालुका स्तर पर कानूनी जानकारी देने का कार्य करती है इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य ज्योति चन्द्रा ने न्यायाधीश गणो का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति के सदस्य अधिवक्ता गिरधर जायसवाल अधिवक्ता एस एन सिंह पैरालीगल वालिंटियर मनिष साहू कोमल नवरंग जय नारायण देवांगन लक्ष्मी जायसवाल जयराम गडवाल प्रदीप केवट सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय 08 जुलाई 2026 को । (1) मंत्रिपरिषद् ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा केंद्रीय सार्वजनिक...

खबर रायगढ़2 दिन ago

🚨 “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड ..

🚨 साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल, सट्टा-पट्टी एवं नगदी जब्त , 🚨 थाना कोतवाली में महिला...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

सेमरा में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा नए भवन में स्थानांतरित, आधुनिक सुविधाओं से मिलेगी बेहतर बैंकिंग सेवा ..

SBI के प्रबंध निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया उद्घाटन, ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग अपनाने का दिया संदेश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

नशे में ड्राइविंग पर सख्ती: डभरा के ग्राम खेमडा निवासी चालक अनिल साहू पर न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 162 घनमीटर रेत जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का अभियान जारी, कई गांवों में अवैध भंडारण मिला: ग्रामीणों ने ड्रोन सर्वे की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

हरी खाद के प्रति किसानों में बढ़ रही जागरूकता, कृषि विभाग का अभियान ला रहा बदलाव – उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान ..

‘हरी खाद अपनाओ, लागत घटाओ, मिट्टी बचाओ’ अभियान के तहत 344 किसानों को अनुदान पर मिला मूंग-ढैंचा बीज .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में 319.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर तहसील में सबसे अधिक 473.3 मिमी बारिश, खेती-किसानी को मिला संबल ..

सक्ती, जिले में मानसून की सक्रियता के बीच 1 जून 2026 से 8 जुलाई 2026 तक कुल 319.3 मिलीमीटर औसत...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने रामेश्वर नगर स्कूल का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से आत्मीय संवाद कर परखा ज्ञान ..

प्रधानमंत्री, जिलों और राज्यों के नाम पूछकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता जानी, बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए दिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन ..

घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान , कमल विहार एवं रावभाटा सहित लगभग 121 आवासीय...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार ..

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी .. ​रायपुर, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending