Connect with us

खबर सक्ती ...

यहाॅं छूकर कसम खाते, अदालत में सभी गीता, परीक्षा अग्नि में जल कर, दिया करती सदा सीता – रमेश सिंघानिया ..

Published

on

सक्ती में हुआ काव्य पाठ: सांस्कृतिक विकास मंच का आयोजन ..

सक्ती, सांस्कृतिक विकास मंच सक्ती के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ में गीता जयंती के अवसर पर काव्य पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भागवताचार्य पंडित राजेंद्र शर्मा के अलावा बतौर अतिथि पंडित बसंत दुबे, पंडित रामाधार अरुण पांडे और नरेंद्र मिश्रा भी मंचस्थ रहे। सर्वप्रथम भागवताचार्य पंडित राजेंद्र शर्मा ने भागवत गीता के प्रथम अध्याय के श्लोकों का सस्वर पाठ कराया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा की युवा शक्ति को इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है वे गीता के कर्मवाद पर ध्यान केंद्रित कर अपना जीवन सफल बना सकते हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, अधिवक्ता चितरंजय पटेल और श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी इस अवसर पर मंच को संबोधित किया। कार्यक्रम में गीत-संगीत एवं कविता की अविरल धारा बही। मंच के अध्यक्ष एल आर जायसवाल ने “गीता हर युद्ध का निवारण है” मंच के संरक्षक रमेश सिंघानिया ने “यहाॅं छूकर कसम खाते, अदालत में सभी गीता। परीक्षा अग्नि में जल कर, दिया करती सदा सीता। ” रघुनाथ जयसवाल ने “वेद-वेदांतों का सार है गीता” भगत राम साहू ने “धर्म का पतन हुआ असुरता बढ़ गई” कुमारी शुचिता साहू ने “अर्जुन भी हिम्मत हार गया जब देखा अपनों को रण में” श्रीमती मनीषा भारद्वाज ने “श्याम तेरा रंग निराला” पंक्तियों के माध्यम से अपनी बात कही। अन्य कवियों गिरधारी चौहान, नरेंद्र वैष्णव, रोशन लाल पटेल, कुमारी जयंती खम्हारी आदि ने भी अपनी प्रस्तुति दी। बसंत दुबे, हरीश दुबे एवं गणेश राम साहू ने भजन प्रस्तुत किए। संचालन भगत राम साहू ने किया।कार्यक्रम में चतुर सिंह चंद्रा, हरि सिंह सिदार, श्रीमती विजय जायसवाल, लता नायक, श्रीमती गीता चंद्रा, विनोद यादव, डी के पाली, तुलसीराम राठौर, प्रेमचंद श्रीवास्तव, हीरानंद साहू, श्रीमती राम कुमारी साहू, श्रीमती भगवती साहू आदि की गरिमामयी उपस्थिती रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया ..

रायपुर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न ..

45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप .. रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण...

खबर कोरबा12 घंटे ago

बांगो बांध से 2 जलद्वार बंद, अब 7 गेट से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी ..

जलस्तर 358.24 मीटर, 91.54 प्रतिशत भराव; पानी की आवक घटने से लिया गया निर्णय .. कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध...

खबर बिलासपुर12 घंटे ago

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम ..

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर बिलासपुर12 घंटे ago

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की ..

किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण , नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..13 घंटे ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत, खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया जायजा ..

752 गांवों के 5.34 लाख खसरों का होगा डिजिटल सर्वे, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण सर्वे के निर्देश .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई...

खबर कोरबा14 घंटे ago

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ .. कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending