खबर जगदलपुर ..
प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचेगा मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ – किरणदेव ..

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ..
जगदलपुर, विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को कुम्हरावंड में आयोजित शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा चलायी जा रही अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने के लिये निकाली गयी है। जिससे अधिक से अधिक लोग योजनाओं से लाभान्वित हो सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँच रही है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आरंभ की गयी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कार्ड वितरण किया। साथ ही ग्रामों को ओडीएफ और स्वच्छता के लिए प्रमाण पत्र व पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, प्रदीप देवांगन, सुब्रतो विश्वास, छबिलेश्वर जोशी, मनोज पटेल, आशू आचार्य, अभिषेक तिवारी, सतीश बाजपेयी आदि उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login