Connect with us

खबर सक्ती ...

खेलो इंडिया लघु प्रशिक्षण केन्द्र रगजा फुटबाल मैदान के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 28 फरवरी को होगा आयोजित ..

Published

on

सक्ती, भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत सक्ती जिले में ‘‘ खेलो इंडिया का फुटबाल लघु प्रशिक्षण केन्द्र रगजा में स्वीकृत किया गया है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण केंद्र के लिए 18 बालक एवं 18 बालिका कुल 36 खिलाडियों का चयन किया जाना है। प्रशिक्षण केन्द्र के लिए खिलाडियों का चयन ट्रायल 28 फरवरी 2024 को सुबह 8 बजे से फुटबाल प्रशिक्षण केन्द्र रगजा में आयोजित किया गया है। जिन खिलाड़ियों की आयु 18 वर्ष से कम है, अर्थातः 2006 के बाद की जन्मतिथि वाले केवल सक्ती जिले के बालक या बालिका खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग ले सकते है। चयन ट्रायल हेतु कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा चयन समिति का गठन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण किट खेल सामग्री आदि की सुविधा भारत सरकार की गाइडलाईन के अनुरूप उपलब्ध करायी जायेगी। प्रशिक्षण केन्द्र में खिलाड़ियों के लिए सिर्फ डे-बोर्डिगं की सुविधा उपलब्ध होगी। खिलाड़ियों को सुबह शाम खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जायेगा।

प्रशिक्षक के चयन के लिए वाक इन इंटरव्यू 01 मार्च को ..

.

सक्ती, भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत सक्ती जिले में ‘‘ खेलो इंडिया का फुटबाल लघु प्रशिक्षण केन्द्र रगजा में स्वीकृत किया गया है। योजना की गाईडलाईन अनुसार प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 01 प्रशिक्षक नियुक्त किया जाना है। प्रशिक्षक के लिए योग्यता – फुटबाल में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी या सीनियर वर्ग की नेशनल ओपन चैम्पियनशिप (फुटबाल महासंघ द्वारा आयोजित) में प्रतिनिधित्व या अंतर विश्व-विद्यालयीन फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व एवं प्रशिक्षण कार्य का अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी अपने बायोडाटा (रिज्यूम) के साथ दिनांक 1 मार्च 2024 को सुबह 11 बजे कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सक्ती में उपस्थित होकर वाक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते है। निर्धारित समय के पश्चात् उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया जायेगा।

प्रशिक्षक के चयन पश्चात् भारत सरकार के खेलो इंडिया योजना के पोर्टल में प्रशिक्षक के बायोडाटा की एंट्री के पश्चात् भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षक के वेतन के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली राशि से प्रशिक्षक को प्रतिमाह 25,000/- रूपये का वेतन, शासन के प्रचलित नियमानुसार प्रदान किया जायेगा। चयनित प्रशिक्षक को राज्य सरकार के किसी भी मद से वेतन भुगतान नहीं होगा, और न ही चयनित प्रशिक्षक राज्य सरकार या स्थानीय प्रशासन से वेतन की मांग कर सकेगा। उक्त प्रावधानों के अनुरूप निर्धारित योग्यता रखने वाले प्रशिक्षक या खिलाड़ी को वाक इन इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending