Connect with us

खबर सक्ती ...

साराडीह बैराज में एनडीआरएफ टीम द्वारा बाढ़ एवं आपदा से बचाव का किया गया जीवंत प्रदर्शन ..

Published

on

स्कूली विद्यार्थियों ने भी एनडीआरएफ टीम के मॉकड्रिल से आपदा से बचाव के सीखे गुण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में आज जिले के साराडीह बैराज में मुंदाली कटक ओडिसा की 03 बटालियन एनडीआरएफ के द्वारा मॉकड्रिल के तहत बाढ़ आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित ढंग से बाहर निकालने का सफल और जीवंत प्रदर्शन किया गया।

इसके साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साराडीह, सकराली, किरारी, कोटमी के नेशनल कैडेट कोर, स्काउट गाइड के स्कूली छात्र छात्राओं को आकस्मिक आपदा पर बाढ़ आपदा से निपटने में सक्षम बनाने के लिए साराडीह बैराज में मॉक ड्रिल का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बचाव दल के जवानों ने आपदा के समय व्यक्ति को पानी के भीतर खोजने से लेकर उन्हें सुरक्षापूर्वक लाइव बोट तक लाने का मॉक ड्रिल के तहत सफल प्रदर्शन किया। बचाव के दौरान उपयोग होने वाले सभी उपकरणों का डेमो किया। इसमें सही तरीके से लाइफ जैकेट पहनना, डूबते व्यक्ति को तैराक द्वारा बचाना, अंडरवाटर ड्राइविंग एवं पानी के भीतर व्यक्तियों को पता लगाने की प्रक्रिया का भी जवानों ने जीवंत प्रदर्शन किया।

इसके अलावा जवानों ने परंपरागत तरीके से निर्मित गांव में उपलब्ध सामानों से बचाव के उपकरण तैयार करने और बचाने के तरीके भी बताएं। इस दौरान मोटर बोट, फुल बॉडी हार्नेस, लाइफ ब्वॉय लाइफ जैकेट, स्ट्रेचर रस्सी फर्स्ट एड बॉक्स आदि का प्रदर्शन व उपयोग के तरीके बताए गए।

इस अवसर पर टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों में एनडीआरएफ की ओर से डिप्टी कमांडेंट कन्हैया योगी, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, राजीव कुमार, जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम मालखरौदा अरुण सोम, डिप्टी कलेक्टर रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. खरे, सभी तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साराडीह, सकराली, किरारी, कोटमी के एनसीसी, स्काउट गाइड के स्कूली छात्र छात्राएं सहित जल संसाधन विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..39 मिनट ago

सेवा ज्योति यात्रा में ट्रैफिक नियमों पर सवाल, मंत्री बिना हेलमेट बाइक पर खड़े होकर थामे दिखे मशाल ..

जनजागरूकता और अनुशासन का संदेश देने वाली रैली में नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल, कई बाइक सवार भी बिना...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती का बस स्टैंड चौक अब कहलाएगा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ ..

सेवा संकल्प अभियान में गूंजा सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश, हजारों की मौजूदगी में नारायण चंदेल ने दिलाई सेवा...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

सेवा सेतु केंद्र से त्वरित हुआ आय प्रमाण पत्र का अनुमोदन, उत्तरी बाई ने जताया आभार .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: सेजेस सक्ती में छात्राओं ने बनाई विशाल रंगोली ..

सेवा, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का दिया संदेश, छात्राओं का हुआ सम्मान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त ..

मसनियाकला, बाराद्वार और चंद्रपुर क्षेत्र में खनिज अमले ने की कार्रवाई, वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा .. सक्ती, जिले...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना ..

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा ध्यान...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडब्ल्यूडी में 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले ..

142 सहायक अभियंता (सिविल) सहित 164 सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण .. रायपुर, प्रशासनिक कसावट और लोक निर्माण कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दिल्ली अब दूर नहीं- सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन ..

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर द्वितीय साप्ताहिक ट्रेन को किया रवाना , मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण आयोजित ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला सक्ती कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन एवं प्रभारी उप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

ट्रायसायकल से आसान हुई गिरधारी लाल की राह, आत्मनिर्भरता की जगी नई उम्मीद .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending