Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ ..

Published

on

उपमुख्यमंत्री ने भगवान नरनारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की ..

जांजगीर-चांपा, जिला क्षेत्र अंतर्गत जिले के माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय शिवरीनारायण मेला महोत्सव का शुभारंभ आज महंत लाल दास महाविद्यालय स्थित मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया।

तीन दिवसीय मेला महोत्सव 3 मार्च से 5 मार्च तक आयोजित होगा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भगवान नरनारायण मंदिर पहुँच कर भगवान नरनारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री साव ने भगवान नरनारायण, सरस्वती माता, छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति व सभ्यता बहुत ही गौरवशाली रही हैं। वेद पुराण व प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ का उल्लेख मिलता है। छत्तीसगढ़ की धरती धार्मिक, आध्यात्मिक व पौराणिक रूप से समृद्ध रही है इसमें शिवरीनारायण का महत्वपूर्ण स्थान है। शिवरीनारायण छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है यहाँ लगने वाला माघ पूर्णिमा का मेला अपनी विशेषताओं के लिए जाना जाता है।उन्होंने उपस्थित नागरिकों को माघी मेला की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक नारायण चंदेल ने की। चंदेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा महानदी के तट पर विराजमान है ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी शिवरीनारायण। उन्होंने अपने संबोधन में शिवरीनारायण मेले के पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया।

शिवरीनारायण महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम स्थल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। शिवरीनारायण महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास, गुलाब सिंह चंदेल, श्रीमती कमलेश जांगड़े, संतोष अग्रवाल, गोपाल दास महाराज, संजय अग्रवाल, संतोष लहरे, श्रीमती अंजनी मनोज तिवारी, श्रीमती प्रीति देवी सिंह, अमर सुल्तानिया, प्रशांत सिंह ठाकुर, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी, आमजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 मिनट ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

पुलिस थानों के सीसीटीवी बंद मिले तो तय होगी जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए सख्त निर्देश ..

550 थानों के लिए 102 करोड़ की योजना, 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा फुटेज .. बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में सांसद कमलेश जांगड़े ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज स्थानीय स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को भावभीनी विदाई ..

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव .. सक्ती, सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं...

खबर कोरबा22 घंटे ago

हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया ..

सरस्वती सायकल योजना से हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा की 44 बालिकाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान .. कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

31 किलो की विशाल कांवड़ लेकर देवघर पहुंचे सक्ती के शिवभक्त, बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना ..

सक्ती के शिवभक्तों ने रचा इतिहास, 31 किलो की कांवड़ से किया जलाभिषेक, सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा पूरी...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

लीनेस डॉ. शालू पाहवा ने प्रतिभावान बालिकाओं का किया सम्मान, कॉपी-पेन व स्मृति चिन्ह देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने किया प्रेरित ..

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना समाज के विकास की मजबूत नींव : डॉ. शालू पाहवा, सेजस कसेर पारा स्कूल में...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार ..

30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित , महतारी वंदन की राशि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending