Connect with us

खबर सक्ती ...

लोकसभा निर्वाचन – 2024

Published

on

व्यय प्रेक्षक पवन कुमार ने निर्वाचन व्यय लेखा दल सहित अन्य संबंधित अधिकारियो की ली बैठक ,

व्यय प्रेक्षक ने सी-विजिल कक्ष, कंट्रोल रूम और एमसीएमसी कक्ष का किया निरिक्षण ..

सक्ती, लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर चांपा के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक पवन कुमार ने निर्वाचन व्यय लेखा दल सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर सभी को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक कुमार ने निर्वाचन व्यय (इलेक्शन एक्सपेंडीचर) पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया और कहा कि एईओ का दायित्व सम्पूर्ण एकाउटिंग टीम की व्यवस्था को सुनिश्चित करना है। उन्होंने एफएसटी, एसएसटी, सी-विजिल की तैनाती के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सी-विजिल कक्ष, कंट्रोल रूम और एमसीएमसी कक्ष का निरिक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण सोम, जिला कोषालय अधिकारी दशरथ सोनी, डभरा एसडीएम बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम के एस पैकरा, मालखरौदा एस डी एम रूपेंद्र पटेल, डाक मतपत्र नोडल अधिकारी विश्वास कुमार, सहायक व्यय पर्यवेक्षक, लेखा टीम सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में व्यय प्रेक्षक श्री कुमार ने सभी एकाउंटिंग दलों से डाटा संधारण की जानकारी, कंट्रोल रूम, एफएसटी, एसएसटी की स्थिति इत्यादि की विस्तृत जानकारी ली। व्यय प्रेक्षक ने लीड बैंक मैनेजर को विभिन्न बैंकों में ट्रांजेक्सन की निगरानी रखते हुए ज्यादा ट्रांजेक्सन होने वाले खातों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को अपने कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक करने तथा व्यय प्रेक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा टीम सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक डेली रिपोर्ट निर्धारित समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

व्यय प्रेक्षक श्री कुमार ने सी-विजिल कक्ष, कंट्रोल रूम और एमसीएमसी कक्ष का निरिक्षण करते हुए आदर्श आचरण सहिंता का उल्लंघन के मामलो की जानकारी मिलने पर त्वरित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिएl उन्होंने सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन एवं अन्य शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय सीमा में त्वरित रूप से करने के निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी कक्ष में इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई, प्रिंट मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने मॉनिटरिंग टीम द्वारा तैयारी की गई राजनितिक दलों के संबंध में प्रकाशित प्रिंट मीडिया के समाचार पत्रों की कतरन का अवलोकन किया तथा उपस्थित सभी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कन्ट्रोल रूम के फोन नंबर के माध्यम से आने वाली जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर त्वरित निराकरण किये जाने के निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित ..

        सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान जारी ..

जिले के सभी 718 मतदान केंद्रों पर लग रहे विशेष शिविर, नाम जुड़वाने और संशोधन की मिलेगी सुविधा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ , एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

महानदी की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले—जल संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन ..

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में सपत्नीक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना , महानदी छत्तीसगढ़ की आस्था,...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कल 15 अक्टूबर को होगी बैठक ..

सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभियान की दी जाएगी जानकारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनगणना-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति, 28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण ..

जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की जानकारी .. सक्ती, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending