Connect with us

खबर सक्ती ...

अंबेडकर जयंती पर जाजंग में सांस्कृतिक, प्रतिभा सम्मान एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित ..

Published

on


अधिकारों की प्राप्ति के लिए बाबा ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष का सूत्रपात किया… अधिवक्ता चितरंजय पटेल, मुख्य अतिथि ,


श्याम लाल सितारे ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया तो वहीं एडवोकेट बर्मन ने बताया कि बाबा साहब ने बत्तीस डिग्रिया हासिल की थी वे नव भाषाओं में लिखने पढ़ने व बोलने में पारंगत थे ..


सक्ती, बाबा साहब भीम राव अंबेडकर युग पुरुष थे जिन्होंने सर्व समाज के हितों का संरक्षण के निहितार्थ भारतीय संविधान का प्रारुप तैयार किया, यह बात राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आयुर्वेद ग्राम जाजंग में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह के मुख्य अतिथि के आसंदी से व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब न सिर्फ कानून के ज्ञाता थे वरन अर्थ शास्त्र, धर्म_अध्यात्म के विद्वान होने साथ आजीवन सामाजिक न्याय एवं समरसता के लिए अपने जीवन को न्यौछावर कर दिया तथा उन्होंने समाज को शिक्षा, संगठन एवं संघर्ष का सूत्र देकर जीवन में आगे बढ़कर अधिकारों को प्राप्त करने का मार्ग दिखाया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्याम लाल सितारे ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया तो वहीं एडवोकेट बर्मन ने बताया कि बाबा साहब ने बत्तीस डिग्रिया हासिल किया तथा वे नव भाषाओं में लिखने पढ़ने व बोलने में पारंगत थे जिस पर हम सबको गर्व है।वरिष्ठ समाज सेवी पुरन भारद्वाज ने गांधीवाद एवं अंबेडकर वाद की व्याख्या करते हुए कहा कि हमें लंगोठी पहन कर जीने के बजाय बाबा साहब का अनुसरण कर अपने जीवन में आगे बढ़ना होगा।

आज अभ्यागतो के द्वारा जैत खंभ में दीप प्रज्जवलित कर पूजन एवम बाबा साहब के मूर्ति में माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदपश्चात लोक कला मंच मुस्कान के साथियों ने बाबा के सम्मान में लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी तो वहीं संयोगिता रात्रे एवम लखेश्वर रात्रे ने भी मनभावन गीतों से लोगों का मन मोह लिया। इन पलों में डा उत्तम गबेल जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बर्थडे सांग के द्वारा बाबा साहब के जन्म दिन को यादगार बना दिया।

मंचस्थ अभ्यागत जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा, अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष दुलीचंद साहू, संतोष देवांगन जिलाध्यक्ष ड्राइवर यूनियन, जिला मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष महेंद्र बरेठ, महिला अध्यक्ष कांता यादव, लक्ष्मीन यादव, सरपंच अनीता पटेल, टी के मनहर, गणेश रत्नाकर, हीरीलाल खूंटे अप सरपंच, समाज सेवी उदय मधुकर, मीडिया प्रभारी योम लहरे आदि का आयोजक महेंद्र खांडे एवम साथियों के द्वारा शाल श्रीफल भेंटकर कर स्वागत किया तो वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं एवं प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आज आयोजन को सफल बनाने में ग्राम जाजंग के पंकज गबेल, ग्राम कोटवार के साथ ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर जयश्री जैन ..

ई-ऑफिस प्रणाली से होगा शासकीय कामकाज, लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश ..

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने लिए गए दाल, चावल और पनीर के नमूने, लापरवाही पर प्रतिष्ठानों को थमाया नोटिस .....

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .....

खबर कोरबा1 दिन ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending