Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का शुभारंभ ..

Published

on

सामाजिक क्षेत्र में सहभागिता का एक मंच है राजनांदगांव युवोदय ,

जिला प्रशासन एवं यूनीसेफ की संयुक्त पहल युवोदय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में राजनांदगांव युवोदय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर युवोदय वीडियो, युवोदय ओडीएफ प्लस पोस्टर की लॉन्चिंग की गई। युवोदय बच्चों द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक तथा कटआउट प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य के लिए राजनांदगांव, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड सम्मानित किया गया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे। राजनांदगांव युवोदय मातृत्व-बाल स्वास्थ्य एवं पोषण, जलसंरक्षण एवं सम्पूर्ण स्वच्छता, स्वस्थ एवं सशक्त किशोरावस्था, अभिभावकों की भागीदारी एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम हेतु लांच किया गया है। यह जिला प्रशासन राजनांदगांव और यूनिसेफ की संयुक्त पहल है। राजनांदगांव युवोदय के माध्यम से युवा रचनात्मक और सामाजिक कार्यो में अपनी सहभागिता निभाने के लिए जुड़ रहे है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भरत वर्मा, रमेश पटेल, सरपंच बरगा कुमार सोनवानी, संयुक्त सचिव केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय अशोक मीणा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारीक, संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य अधिकारी, यूनिसेफ राज्य सलाहकार चन्दन कुमार, अभिषेक त्रिपाठी, यूनिसेफ जिला समन्वयक सुश्री दिव्या राजपूत, युवोदय विनोद कुमार टेम्बुकर के साथ 70 युवोदय स्वयंसेवियों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

बेहतर यातायात और व्यापार के लिए चेम्बर–CAG की अहम बैठक, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल ट्रांसपोर्ट पर जोर ..

रायपुर, शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और व्यापारिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित व आधुनिक रूप देने के उद्देश्य...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को ..

मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश .. रायपुर, नवा रायपुर के शहीद...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

उपजेल सक्ती में जेल समीक्षा कार्यक्रम सम्पन्न, बंदियों की समस्याओं पर हुआ मंथन ..

सक्ती, उपजेल सक्ती में 06 मई 2026 को जेल समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सुशासन तिहार के शिविर में त्वरित समाधान, लेकिन सवाल भी कायम ..

ग्राम लहंगा में महिला को मौके पर मिला राशन कार्ड, वर्षों की परेशानी पर तत्काल राहत .. सक्ती, प्रदेश में...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

घर छोड़ने के बहाने युवती से छेड़छाड़, जैजैपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर मारपीट—दोनों आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, थाना जैजैपुर क्षेत्र...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

चैम्प्स पोर्टल पर कृषि यंत्रों के लिए आवेदन शुरू, किसानों को मिलेगा अनुदान ..

सक्ती, जिले के कृषकों के लिए कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चैम्प्स प्रणाली के तहत वित्तीय वर्ष...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: लहंगा शिविर में 296 आवेदन, 123 का मौके पर समाधान ..

सरकार पहुँची गांव के द्वार: लहंगा शिविर में जॉब कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण , 20 ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण, बिना पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती के निर्देश ..

सक्ती, सचिव एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार “सही दवा, शुद्ध आहार—यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत 4 एवं 5...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विकसित कृषि संकल्प अभियान–2026 की शुरुआत, जागरूकता रथ गांव-गांव करेगा किसानों को जागरूक ..

खरीफ से पहले किसानों को सशक्त बनाने की पहल, आधुनिक तकनीक व योजनाओं से जोड़ने अभियान शुरू .. सक्ती, किसानों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न ..

वन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने के निर्देश .. रायपुर, मुख्य सचिव ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending