Connect with us

खबर सक्ती ...

सरस्वती शिशु मंदिर पोरथा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित ..

Published

on

न्यायाधीशों ने छात्रों को कानूनी अधिकारों से कराया अवगत ..

सक्ती, सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय, पोरथा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट सक्ती, श्रीमती गंगा पटेल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को पास्को एक्ट, भारतीय संविधान, तथा सरकार के तीन अंगों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को साइबर एक्ट और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। विशेष रूप से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन उत्पीड़न, यौन शोषण और अश्लील सामग्री से सुरक्षा से संबंधित कानूनों के बारे में बताया गया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री दिव्या गोयल ने मोटर व्हीकल एक्ट एवं अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को जागरूक किया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या का सामना करने के लिए उनके पास आवश्यक अधिकार और सहायता उपलब्ध है।

कार्यक्रम का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नीरा राठौर एवं श्रीमती शांति यादव द्वारा किया गया। मंच संचालन अशोक राठौर ने किया। इस अवसर पर व्यवस्थापक उमाशंकर राठौर, भुवन राठौर, प्रधानाचार्य महेंद्र राठौर, यशोदा देवांगन, शकुंतला राठौर, कु. निकिता, कु. नंदिनी सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विधिक स्टाफ मनीष कुमार साहू उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर31 minutes ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि ..

अटलजी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकहित के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण – मुख्यमंत्री .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर15 hours ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ में मंत्रीगणों एवं पुलिस अधिकारियों को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की परंपरा समाप्त ..

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से औपनिवेशिक परंपरा में ऐतिहासिक बदलाव , प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण...

ख़बर रायपुर15 hours ago

खेतों में अब सिर्फ धान नहीं, खुशबू भी उग रही है ..

छत्तीसगढ़ में पुष्प खेती से बदल रही किसानों की तकदीर , राज्य में 12 हजार हेक्टयेर में फूल की खेती...

ख़बर रायपुर16 hours ago

छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का नया युग ..

आगामी वर्ष ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित , महिला विकास की नई इबारत लिख रही है साय सरकार .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

खबर सक्ती ...19 hours ago

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने की विभागीय कार्यों की व्यापक समीक्षा ..

धान खरीदी में अवैधता पर सख्ती के निर्देश, नोडल अधिकारियों को नियमित निरीक्षण का आदेश , ई-ऑफिस, बायोमेट्रिक उपस्थिति व...

खबर सक्ती ...20 hours ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं ..

सीमांकन, मुआवजा, राशनकार्ड व जीपीएफ भुगतान जैसे मुद्दों पर जनदर्शन में आवेदन , जनदर्शन में भूमि, धान पंजीयन और सामाजिक...

खबर सक्ती ...20 hours ago

एनआरएलएम अंतर्गत ग्राम पंचायत जेठा में जेंडर रिसोर्स सेंटर ‘संगवारी अधिकार केंद्र’ का हुआ शुभारंभ ..

नई चेतना 4.0 अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया मंच, जेंडर असमानता के निराकरण पर जोर ..      सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 hours ago

विधायक निधि से सक्ती विधानसभा में एक करोड़ तेरह लाख रुपये के निर्माण कार्यों को डॉ. चरणदास महंत की स्वीकृति ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने विधानसभा क्षेत्र सक्ती में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए एक...

ख़बर रायपुर2 days ago

विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जताया गहरा शोक ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ज्ञानपीठ सम्मान से अलंकृत, छत्तीसगढ़ के महान साहित्यकार विनोद कुमार...

खबर बिलासपुर2 days ago

युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार और खेल सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध , छत्तीसगढ़ राज्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending