Connect with us

खबर सक्ती ...

वित्तीय साक्षरता एवं साइबर क्राईम विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन ..

Published

on

महिला सशक्तीकरण में बिहान कैडर की महत्वपूर्ण भूमिका ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो तथा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन की अध्यक्षता में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत कार्यशाला में वित्तीय साक्षरता एवं साईबर क्राईम विषय पर सक्ती जिला अंतर्गत बिहान समुदाय संवर्ग की एफएलसीआरपी, बैंक सखी, बैंक मित्र, बीपीएम व पीआरपी आदि को जानकारी प्रदान की गई।
वित्तीय साक्षरता एवं साइबर क्राईम विषय पर आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर तोपनो ने संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित बिहान कैडर की सभी महिलाओं को इसका पूरा लाभ उठाने तथा वित्तीय समावेशन व सायबर अपराध रोकने की जानकारी गांव-गांव में तथा स्वसहायता समूह की दीदीयों तक प्रचार प्रसार करने व जागरूक करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि महिला सशक्तीकरण में बिहान कैडर की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं।

एक दिवसीय कार्यशाला में आरबीआई के प्रबंधक सुशील शहाणे द्वारा वित्तीय साक्षरता अंतर्गत विभिन्न प्रावधानों बैंकिग सेवा, बीमा, ऋण खाता खुलवाना तथा बचत के विषय पर चर्चा करते हुए वित्तीय समझदारी, समृद्ध नारी थीम पर फोकस करते हुये विभिन्न जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही कार्यशाला में पुलिस विभाग अंतर्गत सायबर सेल के अधिकारियों द्वारा सायबर अपराध से संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में डिजिटल अरेस्ट, फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए समस्या से बचने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही कार्यशाला में बचत बजट, विभिन्न सेवाओं, योजनाओं, सामान्य बैंकिंग, एटीएम का इस्तेमाल, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, जनधन, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति, सचेत पोर्टल, विविधीकरण, डिजिटल धोखाधड़ी एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 14448 आरबीआई लोकपाल एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में विकास के लिए ऋण, डिजिटल बैंकिंग में सावधानियाँ, शिकायत निवारण प्रणाली, फ्रौड से बचाव इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी गयी। कार्यषाला में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक आदर्श श्रीवास्तव, जिला सक्ती के लीड बैंक मनेजर मनोज कुमार वर्मा, पुलिस विभाग व सायबर शाखा के अधिकारी, जिला मिशन प्रबंधक, बिहान समुदाय संवर्ग की एफएलसीआरपी, बैंक सखी, बैंक मित्र, बीपीएम व पीआरपी व बिहान कैडर की महिलाएं आदि उपस्थित थें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया ..

रायपुर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न ..

45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप .. रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण...

खबर कोरबा1 दिन ago

बांगो बांध से 2 जलद्वार बंद, अब 7 गेट से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी ..

जलस्तर 358.24 मीटर, 91.54 प्रतिशत भराव; पानी की आवक घटने से लिया गया निर्णय .. कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम ..

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की ..

किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण , नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत, खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया जायजा ..

752 गांवों के 5.34 लाख खसरों का होगा डिजिटल सर्वे, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण सर्वे के निर्देश .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई...

खबर कोरबा1 दिन ago

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ .. कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending