Connect with us

ख़बर रायपुर

बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली ..

Published

on

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गांव के बच्चों के साथ होली का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया और उनके संग रंगों की खुशियां साझा कीं। बगिया के मंझापारा गांव में होली के रंगों से सराबोर बच्चों का मुख्यमंत्री के प्रति उत्साह और अपनापन देखते ही बनता था, जब वे अपने गांव के पुरोधा और प्रदेश के मुखिया से मिलने उनके निवास पहुंचे, तो दृश्य किसी पारिवारिक उत्सव जैसा प्रतीत हुआ।

मुख्यमंत्री साय ने अपने निज निवास पर बच्चों की टोली का आत्मीय स्वागत किया और खुद भी उनके संग होली के रंगों में रंग गए। उनकी सहजता और सादगी ने बच्चों को बेझिझक उनसे मिलने और घुल-मिलकर बातचीत करने का अवसर दिया। मुख्यमंत्री साय ने न केवल बच्चों से उनका हालचाल जाना, बल्कि उन्हें मिठाई खिलाई और उनके साथ ठहाके लगाते हुए हंसी-ठिठोली भी की।

बच्चों ने बताया कि वे पूरे गांव में होली खेलते हुए मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं, और जब वे वहां पहुंचे, तो मुख्यमंत्री ने भी उनके संग पूरी आत्मीयता से रंग-गुलाल खेला। यह मिलन एक अनोखे उल्लास का प्रतीक बन गया, जिसमें प्रेम, स्नेह और भाईचारे के रंग घुल गए।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि होली मेल-जोल, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जो समाज में भाईचारे को और भी मजबूत करता है। इस तरह के उत्सव हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं।

गांव के बच्चों के उत्साह और मुख्यमंत्री की आत्मीयता ने इस होली को और भी यादगार बना दिया। यह अवसर केवल रंगों का नहीं था, बल्कि उसमें अपनत्व, स्नेह और खुशियों के अनगिनत रंग घुले हुए थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली14 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी ..

पाली, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती के अंजोरीपाली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 345 किलो लाहन जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, अवैध महुआ शराब विक्रेता लोचन पटेल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल .....

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 67 आवेदन प्राप्त ..

आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करें विभागीय अधिकारी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे कार्यालयों में उपस्थिति करे सुनिश्चित – कलेक्टर .. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने खरीदी बीज जड़ित राखी, पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना ..

कलेक्ट्रेट में सजे इको-फ्रेंडली राखियों के स्टॉल पर उमड़ी लोगों की भीड़, बिहान समूह की महिलाओं को मिला प्रोत्साहन .....

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

केसला टोल प्लाजा हुआ पूरी तरह डिजिटल, अब घर बैठे बनेगा लोकल पास ..

20 किमी दायरे के स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन चालकों को राहत, मासिक 350 रुपये तो सालभर के लिए लगभग लगेंगे 4,200...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बालिकाओं ने नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित टीम को बांधी राखी, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती नगर पालिका पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, बालिकाओं की पहल ने जीता सभी का दिल .. सक्ती, भाई-बहन के पवित्र...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending