Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

बाढ एवं आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित ..

Published

on

बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी के निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने जिले में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन राहत कार्यों व पूर्व तैयारियों के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ एवं अन्य आपदा से निपटने के लिए सभी अधिकारियों की तैयारी इस प्रकार होनी चाहिए कि किसी भी समय किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटा जा सके एवं सभी संबंधित विभागों में समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में कलेक्टर ने बाढ़ से निपटने के लिए समुचित एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में वन मंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, कमांडेट सशस्त्र बल निर्मल बैस, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहर, जिला अग्निशमन अधिकारी सुश्री योग्यता साहू सहित सर्व एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी, तहसीलदार संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जिले एवं तहसील में 24×7 बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता तथा जीवन रक्षक दवाइयों का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित करने के साथ पेयजल के स्रोतों की सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों की सूची तैयार कर सतत निगरानी रखने, सुरक्षित स्थानों की पहचान कर वहां लोगों को पहुँचाने की पूर्व योजना बनाने, बचाव कार्यों हेतु उपकरणों एवं नावों को क्रियाशील रखने एवं प्रशिक्षित बचाव कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। नगरीय क्षेत्रों में नालों की नियमित सफाई, बड़ी नदियों के जलस्तर की सतत निगरानी तथा जलाशयों से जल प्रवाह की सूचना समय पर निचले क्षेत्रों को प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कुदरी बैराज, देवरी पिकनिक स्पॉट एवं शिवरीनारायण तट किनारे सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, बाढ़ बचाव प्रशिक्षित जवानो की टीम तैनात करने कहा। उन्होंने बाढ़ बचाव के लिए नियुक्त जवानो एवं बचाव सामग्री को प्रभावित स्थानों पर तुरंत पहुंचाने की तैयारी करने कहा। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुशल तैराकों की सूची संकलित करने के निर्देश दिए है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...34 मिनट ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित ..

        सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान जारी ..

जिले के सभी 718 मतदान केंद्रों पर लग रहे विशेष शिविर, नाम जुड़वाने और संशोधन की मिलेगी सुविधा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ , एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

महानदी की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले—जल संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन ..

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में सपत्नीक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना , महानदी छत्तीसगढ़ की आस्था,...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कल 15 अक्टूबर को होगी बैठक ..

सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभियान की दी जाएगी जानकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending