Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी: 15 लीटर महुआ शराब और 560 किलो लाहन बरामद ..

Published

on

महिला आरोपी गिरफ्तार, घर से अवैध शराब की बिक्री का भंडाफोड़ ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर एवं उप आबकारी आयुक्त बिलासपुर नोहर सिंह ठाकुर व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में आज सक्ती आबकारी वृत्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सक्ती थाना क्षेत्र के मरकाम गोढ़ी निवासी फूलकुमारी कंवर पति धरम सिंह द्वारा अपने घर से अवैध महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर की गई जांच में आरोपी के घर से तीन प्लास्टिक जरीकैन में कुल 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

इसके अलावा आरोपी के घर के पीछे बाड़ी में गाड़े गए 18 प्लास्टिक डिब्बों और 10 प्लास्टिक बोरियों में कुल 560 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया, जिससे अवैध शराब बनाने की तैयारी की जा रही थी। महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इस मामले में आरोपी महिला के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर, माननीय न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के साथ प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक तथा भारती यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा13 घंटे ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़15 घंटे ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending