ख़बर रायपुर
बडी खबर: वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बिलासपुर आनंदरूप तिवारी निलंबित ..

भू-अर्जन में अनियमितता पर कार्रवाई ,
अरपा-भैंसाझार नहर परियोजना में गड़बड़ी, शासन ने बताया आर्थिक क्षति का कारण ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बिलासपुर आनंदरूप तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अरपा-भैंसाझार-चकरभाठा वितरक नहर निर्माण के लिए की गई भू-अर्जन प्रक्रिया में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के चलते की गई है।
श्री तिवारी, जो उस समय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं भू-अर्जन अधिकारी, कोटा, जिला बिलासपुर के पद पर पदस्थ थे, पर शासन ने आर्थिक क्षति पहुँचाने का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के उल्लंघन के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता को दर्शाता है।

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
निलंबन की अवधि में श्री तिवारी का मुख्यालय कार्यालय आयुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर नियत किया गया है, तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login