Connect with us

खबर रायगढ़

बुजुर्ग हमारी धरोहर थीम के साथ मनाया गया ‘दाई-बबा दिवस’ ..

Published

on

बुजुर्गों के प्रति सेवा, संवेदना विशेष देखभाल एवं बच्चों से उनके भावनात्मक जुड़ाव के संबंध में दी गई जानकारी ,

जिला सहित ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ आयोजन ..

रायगढ़, आम जनता के बेहतर स्वास्थ्य एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित हेल्थ मेला में ‘दाई-बबा दिवस’ का आयोजन किया गया। जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुजुर्गों के रक्तचाप, रक्त शर्करा, मोतियाबिंद, हड्डियों की जांच, मानसिक स्वास्थ्य जैसे संपूर्ण स्वास्थ्य जांच नि:शुल्क कर उन्हें लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही पंजीयन एवं स्वास्थ्य कार्ड प्रदान भी किया गया ताकि बुजुर्गों की नियमित जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाना सुनिश्चित हो सके।

सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत ने कहा कि प्रत्येक बुधवार को जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हेल्थ मेला मनाया जा रहा है, जिसके तहत आज हेल्थ मेला में ‘दाई-बबा दिवस का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ.जगत ने कहा कि ‘दाई-बबा दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति सम्मान एवं सहभागिता को बढ़ावा देना, बुजुर्गों के स्वास्थ्य की समग्र जांच एवं परामर्श प्रदान करना, पीढिय़ों के बीच संवाद एवं भावनात्मक जुड़ाव को सशक्त करना तथा युवाओं को बुजुर्गों की देखभाल एवं सेवा के प्रति संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम में जिन बुजुर्गों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं थे उनका सत्यापन एवं रजिस्ट्रेशन काउण्टर में ले जाकर डिजिडल हेल्थ आईडी (अभा आईडी) से लिंक किया गया, जिससे भविष्य में उन्हें आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नि:शुुल्क उपचार सुविधा आसानी से प्राप्त होगी।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा में आयोजित दाई-बबा दिवस में सभापति नगर निगम डिग्री लाल साहू शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गो को श्रीफल भेंट कर एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया। इसी क्रम में शहरी स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर में वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद अमरनाथ रात्रे की उपस्थिति में हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर थीम के साथ दाई-बबा दिवस मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग युवा एवं बच्चे सम्मिलित हुए। आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. पैकरा ने बुजुर्गों के स्वास्थ्यगत समस्याओं एवं उनकी विशेष देखभाल के संबंध में जानकारी दी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending