Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: दो म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, करोड़ों के साइबर ठगी मामले में भेजा गया जेल ..

Published

on

देशभर में दर्ज साइबर अपराधों से जुड़ा मामला, जांच में जुटी पुलिस टीम ..

सक्ती, साइबर अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए सक्ती पुलिस ने दो म्यूल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपियों के बैंक खातों से करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पाए गए थे।

पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में यह कार्यवाही भारत सरकार के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई।

आरोपी सौरभ अग्रवाल उर्फ (चीनू) –

सक्ती निवासी सौरभ अग्रवाल उर्फ (चीनू) के पीएनबी खाते में 14 जनवरी से 30 जनवरी 2024 के बीच 3.48 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन पाया गया। पीएनबी बैंक से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर सौरभ के विरुद्ध थाना सक्ती में धारा 420 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पूछताछ में सौरभ ने साइबर ठगी में अपनी सहभागिता स्वीकार की। उसके विरुद्ध देश भर में 60 से अधिक साइबर अपराधों की शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना जैसे राज्यों और छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन सट्टा से जुड़े मामले शामिल हैं।

आरोपी निखिल कर्ष –

इसी प्रकार चरौदा निवासी निखिल कर्ष के पीएनबी खाते में 11 जनवरी से 30 जनवरी 2024 के दौरान 5.43 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन सामने आया। जांच में सामने आया कि उसके खाते से जुड़े 66 साइबर अपराध के मामले देश भर से जुड़े हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल, बिहार और कर्नाटक में कुल 5 प्राथमिकी दर्ज हैं।

पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर निखिल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

सक्ती पुलिस की सतर्कता से बड़ा खुलासा –

दोनों मामलों में साइबर सेल सक्ती और थाना सक्ती की टीमों ने तत्परता और दक्षता के साथ कार्यवाही की। फिलहाल दोनों मामलों की विवेचना जारी है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया प्रगति पर है।

सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर ठगों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 मिनट ago

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर तोपनो ने दिए जरूरी निर्देश, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आपदा प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ..

भव्य व गरिमामय हो 15 अगस्त का आयोजन, प्रशासन रहे पूरी तरह मुस्तैद: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, मानसून को देखते...

खबर सक्ती ...22 मिनट ago

जनदर्शन में 29 आवेदन पहुंचे, आवास, राशन कार्ड और पीएम किसान की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनदर्शन में आवास, पेंशन और आधार सुधार सहित 29 आवेदन प्राप्त...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending