Connect with us

खबर बिलासपुर

कलेक्टर ने की जिला सहकारी बैंक के काम – काज की समीक्षा ..

Published

on

आखिरी गांव के छोटे से छोटे किसान तक आसानी से पहुंचे खाद, बीज, लोन ,

डेयरी और मछलीपालन को लोन में दें प्राथमिकता, समितियों में किसानों की सुविधाओं का रखें ध्यान ..

बिलासपुर, कलेक्टर एवं जिला सहकारी बैंक के प्रभारी संजय अग्रवाल ने मंथन सभाकक्ष में बैंक के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक का गठन मुख्य रूप से किसानों को आसानी से नगद और खाद बीज उपलब्ध कराने के लिए किया गया है। अपनी सेवा क्षेत्र के आखिरी गांव के अंतिम किसान को सभी सेवाएं सुगमता से मिले, इसे बैंक प्रबंधन को सुनिश्चित करना है। खरीफ सीजन शुरू हो चुका है। किसानों की चहल पहल सोसाइटियों में शुरू हो चुकी हैं। उन्हें आदान सामग्री प्राप्त करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
गौरतलब है कि बैंक के सेवा क्षेत्र में छह जिले शामिल हैं। बिलासपुर सहित मुंगेली, जीपीएम, कोरबा, सक्ती और जांजगीर जिला में इसकी शाखाएं हैं। बताया गया कि इन जिलों में बैंक की 58 शाखाएं और 430 प्राथमिक सहकारी समितियां क्रियाशील हैं। इन शाखाओं और समितियों के जरिए किसानों को नगद, केसीसी, खाद बीज के साथ साथ सीएससी और माइक्रो एटीम की सुविधा भी उपलब्ध हो रही है। कलेक्टर ने कहा कि समितियों में किसानों के लिए बैठने की पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। जरूरत पड़े तो डीएमफ से मदद की जा सकती है। बैंक प्रबंधक और सुपरवाइजर देखें कि किसी भी स्तर पर उपेक्षा अथवा लापरवाही न हो, अन्यथा उनके ऊपर ग़ाज़ गिर सकती है। उन्होंने कहा कि धान के साथ साथ अन्य दलहन तिलहन की फसलें भी काफी फायदेमंद होती हैं। किसानों को इसकी जानकारी देकर इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने लोन प्रकरणों की भी समीक्षा की। श्री अग्रवाल ने कहा कि आमदनी बढ़ाने के लिए डेयरी, मछलीपालन और उद्यानिकी फसलों की खेती ज्यादा जरूरी है। इन सेक्टरों में कम लोन दिए जाने पर नाराज़गी जाहिर की और ज्यादा से ज्यादा किसानों को लोन स्वीकृत करने के निर्देश दिए। बैंक से जुड़े सभी किसानों को एटीएम कार्ड जारी करें ताकि पैसा निकालने के लिए उनको बैंक आने की जरूरत न हो और बैंक में लाइन लगाने अथवा भीड़ न हो। कलेक्टर ने कहा कि डीएपी का बेहतर विकल्प है एसएसपी। किसानों को इसकी जानकारी देकर उपयोग का तरीका बताया जाए। बैंक के सीईओ सुनील सोढ़ी ने बैंक की गतिविधियों से कलेक्टर को अवगत कराया और उनके निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में शीर्ष बैंक ओसडी अविनाश श्रीवास्तव सहित सभी सहकारी बैंक शाखाओं के प्रबंधक और सुपरवाइजर उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending